एक्सप्लोरर

Video: दिल्ली में हाई टेंशन वायर के खम्भे पर चढ़ा शख्स, पीएम और सीएम से की ये मांग

Delhi News: दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक शख्स पीएम-सीएम से पर्यावरण को बचाने की मांग करने के लिए हाई टेंशन वायर के खम्भे पर चढ़ गया. हालांकि बाद में उसे उतार लिया गया.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में पर्यावरण को लेकर बुधवार (23 अक्टूबर) सुबह एक शख्स हाई टेंशन वायर के खम्भे पर चढ़ गया. इसकी सूचना मिलते ही तुरंत फायर और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शख्स को नीचे उतरने को कहा.

हालांकि शख्स अपनी जिद पर अड़ा रहा और बार-बार पीएम-सीएम और चीफ जस्टिस से बात करने की मांग को दोहराता रहा. आखिरकार काफी देर तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद फायर डिपार्टमेंट की टीम उसे सुरक्षित नीचे उतारने में कामयाब हुई.

सरकार तक पहुंचाने के लिए अपनाया यह रास्ता

शख्स की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि बार-बार वह अपनी बातों को पलट रहा है. कभी वह खुद को बंगाल-बिहार का टीचर बताता है तो कभी कुछ. लेकिन एक बात जो वह बार-बार दोहराता रहा वह है पर्यावरण का मुद्दा, जिसे लेकर वह पीएम-सीएम और चीफ जस्टिस से बात करना चाहता था.

इस घटना ने सुपरहिट मूवी 2.0 के उस दृश्य की याद दिला दी, जिसमें पक्षीराजन नाम का एक प्रोफेसर मोबाइल टावर और उसके रेडिएशन को कम करने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ कर आत्महत्या कर ली थी.

दिल्ली फायर सर्विस के एडीओ यशवंत सिंह मीणा ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे उन्हें एक शख्स के हाई टेंशन वायर पर चढ़ जाने की सूचना मिली थी. इस पर तुरंत ही फायर की टीम मौके पर पहुंची, जहां वह शख्स लगातार पर्यावरण को बचाने की बात कह कर पीएम-सीएम से मिलने की मांग कर रहा था. काफी समझाने के बाद भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था और लगातार अपनी मांगों को दोहरा रहा था. आखिरकार फायर की टीम ने सूझ-बूझ का सहारा लेते हुए उसे खम्भे से नीचे उतारा.

सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है. एक यूजर ने लिखा है, "ये हैं आज का वीरु जो बसंती के लिए नहीं बल्कि प्रकृति के लिए चढ़ता है."

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "सोई हुई सरकार को जगाने के लिए कुछ इस तरह के यत्न सही है. इसमें जान का खतरा भी रहता है." एक और यूजर ने भी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, "ऐसे ही आम आदमी की आवाज सरकार तक पहुंचेगी."

यह भी पढ़ें: बीजेपी पानी को भी बना रही जहरीला', दिल्ली की CM आतिशी का बड़ा आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
सांसद पप्पू यादव पर हमले के मामले में 4 गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, आगे बढ़ी जांच
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
नरेला जेल को मिलेगी 27 एकड़ अतिरिक्त जमीन, तिहाड़ पर घटेगा दबाव
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका
AAP के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को  मकोका के मामले में दिल्ली HC से बड़ा झटका

वीडियोज

हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget