एक्सप्लोरर

उत्तम नगर में हुई हत्या के मुख्य आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, कई वारदात को दे चुका है अंजाम

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस ने दीपावली के दिन हुई हत्या के मामले में वांटेड अपराधी अंशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. अंशु गुप्ता एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है और वह पहले भी कई अपराध में शामिल रहा है.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में दीपावली की आधी रात हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में वांटेड बदमाश अंशु गुप्ता को 52 दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया है. घटना 31 अक्टूबर की देर रात की है, जब आरोपी अंशु गुप्ता और उसके साथियों ने गगन ओबेरॉय नाम के शख्स पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी. उस मामले में स्थानीय पुलिस ने इसके साथी प्रदीप उर्फ मोनू नाग को गिरफ्तार किया था, जबकि यह लगातार फरार चल रहा था.

31 अक्टूबर की रात हुई थी हत्या की वारदात

डीसीपी क्राइम सतीश कुमार ने बताया कि वारदात 31 अक्टूबर की देर रात डेढ़ बजे के आसपास हुई थी. जब गगन ओबेरॉय नाम का शख्स अपने साथियों के साथ मिलकर दिवाली सेलिब्रेशन कर रहा था. इस दौरान अंशु गुप्ता भी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और वहां पर किसी बात को लेकर उनमें बहस हुई थी. रात 1:30 बजे के आसपास आरोपी ने अपने साथियों के साथ हस्तसाल रोड पर गगन ओबेरॉय पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. इसमें गगन ओबेरॉय बुरी तरह घायल हो गया. जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई.

50 दिनों से पुलिस कर रही थी इसकी तलाश

डीसीपी ने बताया कि आरोपी तभी से फरार चल रहा था. इसकी तलाश स्थानीय पुलिस लगभग लगभग 50 दिन से कर रही थी. इसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किया था. इसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच के एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर गुलशन यादव, एसआई रंधावा, चेतन, एएसआई महेश त्यागी, हेड कांस्टेबल अरविंद और राधेश्याम की टीम का गठन किया गया. टीम ने सेक्टर 14 द्वारका के हीरोज मॉल के पास ट्रैप लगाकर इसे दबोचा.

पुलिस के अनुसार यह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है. यह पहले से चार मामलों में शामिल रहा है. यह 2020 में बिंदापुर थाना इलाके में हत्या के प्रयास के मामले में भी शामिल रहा है. इसके अलावा यह आर्म्स एक्ट के मामले में भी लिप्त रहा है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली कोचिंग हादसा: फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के 2 अफसरों पर गिरी गाज, LG ने किया सस्पेंड

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget