एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: NDA या इंडिया... दिल्ली के एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी? जानें रुझान

ABP Cvoter Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आग गए हैं. रुझानों के मुताबिक इस बार गठबंधन के प्रत्याशियों के जीतने की संभावना है. 

ABP CVoter Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान एक जून को संपन्न होने के बाद एग्जिट पोलों के रुझान भी सामने आ गए हैं. साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी बीजेपी को दिल्ली में छह से सात या फिर सभी सीटों पर जीत के कयास लगाए जा रहे हैं. यहां तक कि उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी कन्‍हैया कुमार पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस बार इंडिया गठबंधन के आप-कांग्रेस को एक से दो सीटें मिलने की संभावना है. 

फिलहाल, दिल्ली की सात सीटों सहित 543 सीटों में से किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, ये 4 जून को पता चलेगा, लेकिन अलग-अलग एग्जिट पोल के रुझानों से ये साफ हो गया है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बन सकती है. हालांकि, गठबंधन के नेताओं के नेताओं का दावा है कि चार जून का इंतजार कीजिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता का मत चौंकाने वाला साबित होगा. 

दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान के बाद से ही यहां के मतदाता एग्जिट पोल के रुझानों का इंतजार कर रहे थे. एग्जिट पोल में 'सियासी परंपरा' बदलने के संकेत नही मिल रहे हैं, लेकिन ये भी संकेत हैं कि बीजेपी की सभी सातों सीटें लगातार तीसरी बार जीतनें की उसकी हसरतें इस बार पूरी न हो. ऐसा इसलिए कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा है, और एक से दो सीटों पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत की संभावना अभी भी बरकरार है.

एग्जिट पोल में किसका पलड़ा भारी? 

  • एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में BJP को होगा नुकसान होने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस बार एनडीए को 51 फीसदी, इंडिया गठबंधन को 46 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने की संभावना है. दिल्ली की 7 सीटों में से एनडीए को 4 से 6 और इंडिया गठबंधन को 1 से 3 और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है.
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार BJP को 54 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. 44 फीसदी वोट इंडिया गठबंधन को मिलने की संभावना है. BJP को छह से 7 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन केा 0 से1 सीट मिलने की संभावना है.
  • न्यूज 24-टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी 6 सीटें जीत सकती है. कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है.बीजेपी को 52 प्रतिशत वोट और इंडिया ब्लॉक के सदस्य आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.
  • इंडिया टीवी सीएनएक्‍स के एग्जिट पोल में बीजेपी 6 से सात, इंडिया गठबंधन 0 से एक, रिपब्लिक भारत मैटरिज के पोल में बीजेपी को पांच से सात और इंडिया गठबंधन को शून्य से दो सीटें मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, इंडिया न्‍यूज डी-डायनेमिक, जन की बात, न्‍यूज 24 टूडेज चाणक्‍य, न्‍यूज नेशन, टीवी नाइन भारतवर्ष-पोलस्‍टार में बीजेपी को फिर 7 में से 7 सीटें जीतने का अनुमान है. 

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में BJP की बल्ले-बल्ले या AAP-कांग्रेस ने किया बोल्ड, जानें- एबीपी सी वोटर के चौंकाने वाले आंकड़े

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget