एक्सप्लोरर

Delhi Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में गर्मी के कारण कम न हो जाए मतदान, DDMA ने बनाया हीट एक्शन प्लान

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है और मतदान के दिन गर्मी बढ़ने के आसार हैं. मतदाताओं को गर्मी से बचाने के लिए विभाग तैयारियां कर रहा है.

Delhi Lok Sabha Elections 2024: बीते तीन चरणों में गर्मी के बीच मतदान पड़े. इसे देखते हुए दिल्ली (Delhi) में 25 मई को छठे चरण में के तहत होने वाले मतदान के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उस दौरान भीषण गर्मी और लू की संभावना के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने कमर कस रखी है ताकि मतदान का प्रतिशत कम न हो. इसके लिए डीडीएमए ने सभी संबंधित विभागों को दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं.
 
वहीं, सभी अस्पताल में विशेष वातानुकूलित वार्ड तैयार करने को कहा गया है, ताकि अगर कोई मतदाता को हीट स्ट्रोक का शिकार होता है, तो उसे तुरंत राहत मिल सके. इसके अलावा हर विभाग को उसके हिस्से की जिम्मेदारी से अवगत भी करा दिया गया है. डीडीएमए ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के दिशानिर्देश पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप देकर संबंधित विभिन्न विभागों को भेज दिया है. जिस विभाग को जो जिम्मेदारी दी गयी गई, उसे उसका पालन सुनिश्चित करना होगा.

सभी विभागों को भेजे गए हीट एक्शन प्लान
दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल की व्यवस्था करने की होगी. वहीं, स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं. डिस्पेंसरी और अस्पतालों पर निगरानी रखने, यातायात पुलिस कर्मियों के लिए भी शेड और पानी की प्रबंध करने का सुझाव दिया गया है. इस कार्य योजना को क्रियान्वित करने में दिल्ली जल बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग एवं स्थानीय निकायों की भूमिका अहम होगी.

डीडीएमए के अधिकारी के मुताबिक अधिक मतदान सुनिश्चित कराने के लिए हीट एक्शन प्लान से जुड़ी कार्य योजना सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है. अब जल्द ही उनसे इसके क्रियान्वयन की रिपोर्ट मांगी जाएगी.

एनजीओ से ली जाएगी मदद
इसके अलावा एनजीओ और सामुदायिक संगठनों से भी मतदाताओं के लिए पीने के पानी और छाछ की व्यवस्था करने को कहा गया है. वहीं, निजी बिजली कंपनियों को मतदान के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला प्रशासन से कहा गया है कि वे जन-जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को बताएं कि मतदान के दौरान वे किन बातों का ख्याल रखें.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget