एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने दिया अपडेट

Delhi Rain Update: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा इसके आसपास के इलाके में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और बारिश होगी.

Delhi News: दिल्ली के कुछ  हिस्सों में अगले दो घंटे के भीतर हल्की बारिश (Light Rain) या फुहार पड़ने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी. मौसम की यह स्थिति एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी में रहेगी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, किठोर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी और हरिय़ाणा के नूंह में हल्की बारिश के आसार हैं. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से चार डिग्री कम है. आईएमडी के मुताबिक शहर में आद्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा है. मौसम विभाग ने हालांकि सुबह अपने पूर्वानुमान में आसमान साफ रहने और 20-30 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने का अनुमान व्यवक्त किया था. जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार जताए थे. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन के वक्त धूप भी निकली और आसमान साफ रहा. 

गुरुवार को भी चलेंगी हवाएं
उधरक, मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हवाएं चलने के आसार जताए हैं जिससे ठंड से राहत मिलता नहीं दिख रहा. बताया जा रहा है कि ये हवाएं उत्तर पश्चिमी दिशा से चलेंगीा जो अपने साथ बर्फबारी वाले क्षेत्रों की गलन लेकर आएंगी. 

वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
उधर, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया है और वह मध्य श्रेणी में दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह 8 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. हालांकि नवंबर दिसंबर के महीने में राजधानी में वायु गुणवत्ता में काफी गिरावट देखी जाती है. बीते नवंबर महीने में हवा की क्वालिटी खराब होने के कारण स्कूल में समय से पहले विंटर वेकेशन घोषित किया गया था. 

ये भी पढ़ेंED Raid: ईडी की रेड पर प्रियंका कक्कड़ बोलीं- 'ये क्या चल रहा है देश में, सबसे बड़ी जांच एजेंसी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget