एक्सप्लोरर

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश, खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट, सुरक्षा और बढ़ी

Happy Independence Day 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को खालिस्तानी समर्थकों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिल कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी बड़े आतंकी हमले की इनपुट मिली है.

India Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी कर दी गयी हैं, और लगातार संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. जबकि जगह-जगह जांच और सघन तलाशी भी की जा रही है. वहीं लाल किले की घेरा बंदी शुरू हो गयी है और जमीन से लेकर आसमान और पीछे से यमुना के रास्ते भी घुसपैठ को रोकने के लिए अभेद्य किले की तरह इसकी सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दी गयी है. लेकिन इसी बीच सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी खुफिया जानकारी मिली जानकारी की आनन-फानन में सभी एजेंसियां हरकत में आ गयीं और पहले से भी ज्यादा सतर्कता बरतते हुए स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता करने में लग गयी हैं.

दरअसल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को खालिस्तानी समर्थकों के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ मिल कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में किसी बड़े आतंकी हमले की इनपुट मिली, जिसे तुरंत ही IB ने दिल्ली पुलिस समेत NCR के सभी पुलिस प्रमुखों को अलर्ट जारी कर सतर्क रहने और सुरक्षा इंतजामों को और भी मजबूत करने के निर्देश दिए हैं. IB से अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने पुलिस मुख्यालय में आला अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर उन्हें राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए. 

संदिग्ध कॉल को इंटरसेप्ट किया जा रहा है
बैठक में उन्हें हर तरह के हालात से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया. वहीं इस अलर्ट के बाद रक्षा एवं गृह मंत्रालय भी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है और देश के बाहर से आने वाली हर संदिग्ध कॉल को इंटरसेप्ट किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेंद्र पाठक और सागर प्रीत हुड्डा ने सभी 15 जिलों के डीसीपी को अपने-अपने जिले में चलने वाले होटलों और साइबर कैफे के अलावा सभी पार्किंग स्थलों की बारीकी से जांच के निर्देश दिए हैं. जिसमें पार्किंग में संदिग्ध गाड़ियों के बारे के जानकारी, होटलों में संदिग्धों के ठहराव आदि की जानकारी शामिल है. उन्हें होटलों में ठहरने वालों पर नजर रखने को कहा गयज़ है.

लाल किला को NSG, SPG और सेना ने अपने कब्जे में लिया
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नई दिल्ली, मध्य और उत्तरी दिल्ली में खासतौर पर सभी रूटों पर पैरा मिलिट्री फोर्स और पुलिस की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है. जिन रूटों से प्रधानमंत्री और अन्य तमाम VVIP अपने आवास से लाल किला जाएंगे और फिर वापस लौटेंगे, उन रूटों पर जगह-जगह CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं. लाल किला को NSG, SPG और सेना ने अभी से अपने कब्जे में ले लिया है.

स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने की अलर्ट की पुष्टि
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अलर्ट जारी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पिछले कुछ वर्षों में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस ने काफी हद तक लगाम लगा दिया है. सीमा पार से होने वाली नापाक हरकतों पर भी काफी हद तक अंकुश लगाने में कामयाबी मिली है, जिससे ISI की बौखलाहट बढ़ गई है. ऐसे में दोनों मिलकर NCR में स्वतंत्रता दिवस से पहले या स्वतंत्रता दिवस के दिन कहीं भी आतंकी हमले की कोशिश कर सकते हैं. जिसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा जांच तेज करने की जरूरत है. वहीं सितंबर में जी-20  शिखर सम्मेलन होना है.ऐसे में देश की छवि खराब करने के लिए भी आतंकवादी किसी आतंकी घटना को अंजाम दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi: G-20 को लेकर NDMC की तैयारी तेज, 80 हजार पॉटेड पौधों और लाइटिंग से रौशन होगी राजधानी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget