एक्सप्लोरर

दिल्ली के MCD नाले में डूबकर ढाई साल के बच्ची की मौत, जिम्मेदार कौन?

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास क्षेत्र में नाले में गिरकर बच्ची की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है. स्थानीय पुलिस लापरवाही से मौत की धारा में एफआईआर दर्ज कर इसकी जांच कर रही है. 

Delhi Latest News: पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास में बीते गुरुवार की शाम ढाई साल की बच्ची की दिल्ली नगर निगम के नाले में डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब बच्ची की मां उसे साथ लेकर बाजार से घर वापस लौट रही थी. थाना पुलिस ने लापरवाही से मासूम की मौत का केस कर इस मामले की जांच में जुटी है. 

इस हादसे की सूचना पर तुरंत ही दिल्ली पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची का शव बरामद किया. बच्ची नाले में जहां गिरी थी, वहां से करीब 30 मीटर आगे नाले में उसका शव बरामद किया गया. 

नाले से स्लैब किसने हटाया?

स्थानीय पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत की धारा में एफआईआर दर्ज किया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाले के स्लैब को सफाई के लिए किसी निगम कर्मी ने या फिर किसी दुकानदार ने हटाया था. 

मृतक बच्ची की पहचान अलीशा के रूप में हुई है. वह मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ शेरपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी. उसके परिजन दस दिन पहले ही काम की तलाश में बिहार से दिल्ली आये थे. उसके पिता मुस्तकीम पेशे से बेलदार हैं. 

बच्ची की मां गुलशन ने बताया कि वह गुरुवार की शाम करीब छह बजे घर के पास की दुकान से चावल और आंटा लेने के लिए गई थी. उसके साथ उनकी दोनों बेटियां थीं. जब वह लौट रही थीं, तो उनके एक हाथ में सामान था और दूसरे हाथ से छोटी बेटी को गोद में उठा रखी थी. 

अलीशा उनके साथ-साथ चल रही थी. एक जगह पर नाले से स्लैब का कुछ हिस्सा हटा हुआ था, जिसे बच्ची देख नहीं सकी और नाले में जा गिरी.

मां ने की मासूम को बचाने की कोशिश

इससे पहले की वह कुछ समझ पाती, नाले ने उनकी बच्ची को लील लिया और वह उनकी आंखों से ओझल हो गई. हालांकि, उन्होंने तुरंत ही सामानों को नीचे फेंक कर छोटी बेटी को सड़क पर बिठाया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं दिखी. जिस पर उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया और मौके पर जुटे लोगों ने नाले का स्लैब हटाकर बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नजर नहीं आई. जिसके बाद पुलिस एवं दमकल को हादसे की सूचना दी गई. 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया. जिसके बाद शुक्रवार को बच्ची के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी एजेंसी या व्यक्ति को आरोपित नहीं बनाया है. बच्ची की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

एमसीडी अधिकारी का दावा, ढका था नाला

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों ने लापरवाही को नकारते हुए दावा किया कि जिस नाले में हादसा हुआ है, वह ढका हुआ था. सफाई के लिए कुछ जगह स्लैब लगाए हुए हैं. कुछ महीने पहले ही नाले की सफाई हुई थी, लेकिन स्लैब वापस उसी जगह रख दिए गए थे.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget