एक्सप्लोरर

Kanjhawala Dragged Case: जिस कार से हुआ था एक्सीडेंट, गुजरात की फॉरेंसिक टीम ने क्रेन से टांग कर ऐसे की जांच

दिल्ली (Delhi) के कंझावला में अंजलि सिंह (Anjali Singh) नाम की लड़की की स्कूटी को एक कार ने 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह कार के नीचे फंस गई और फिर मौत हो गई थी.

Forensic Team Investigate Car in Kanjhawala Dragged Case: दिल्ली (Delhi) के कंझावला में 31 दिसंबर की रात एक लड़की को कार से घसीटे जाने के बाद मौत के मामले में सबूत और सैंपल इकट्ठा करने के लिए गुजरात (Gujarat) के फॉरेंसिक विशेषज्ञ सुल्तानपुरी (Sultanpuri) पहुंचे. गांधीनगर (Gandhinagar) के राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय से आए पांच फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने मृतका अंजलि की मौत के मामले की जांच की. फॉरेंसिक टीम ने मृतका अंजलि को घसीटने वाली कार की जांच-पड़ताल की.

फॉरेंसिक टीम ने बलेनो कार के निचले हिस्से की भी जांच की. इसके लिए एक क्रेन मंगवाकर कार को हवा में टांगा गया और फिर फॉरेंसिक टीम ने कार के निचले हिस्से से सबूत जुटाए. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि मामले की जांच कर रहे आउटर डीसीपी हरेंद्र के. सिंह के अनुरोध पर राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के पांच फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम दौरा की.

कार के नीचे फंस गई थी लड़की

आपको बता दें कि 20 साल की अंजलि सिंह की स्कूटी को एक कार ने 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात को टक्कर मार दी थी, जिसमें वह कार के नीचे फंस गई. इसके बाद गाड़ी के साथ सड़क पर करीब 12 किलोमीटर तक घसीटे जाने के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से भी मांगी थी रिपोर्ट

पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को पहले गिरफ्तार किया था. बाद में दो और लोगों आशुतोष और अंकुश खन्ना को कथित तौर पर साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने कंझावला मामले में शुरूआती पीसीआर कॉल पर कार्रवाई में देरी के कारणों पर दिल्ली पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था. अदालत ने मामले में छह आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध करने वाले अभियोजन पक्ष के आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala case: रोहिणी कोर्ट ने आशुतोष की जमानत याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित, फारेंसिक टीम सुल्तानपुरी पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget