एक्सप्लोरर

Durga Puja 2022: दिल्ली में दुर्गा पूजा की तैयारियों के लिए बैठक, मूर्ति विसर्जन का कैसा होगा इंतजाम, जानिए

त्योहारी सीजन को देखते हुए आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों का सौंदर्यीकरण, लाइटों की व्यवस्था और चाक-चौबंद सुरक्षा करने को भी अधिकारियों से कहा गया.

Durga Puja 2022: दिल्ली में गणेश चतुर्थी के बाद दुर्गा पूजा की तैयारियां की जा रही हैं. श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम देखने को मिलेंगे. विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और सौरभ भारद्वाज ने (Vice Chairman of Delhi Jal Board Saurabh Bhardwaj) अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन पर भी चर्चा की गई. दिल्ली सरकार यमुना में मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बना रही है. गणेश चतुर्थी पर भी यही इंतजाम किए गए थे. अब दुर्गा पूजा के दौरान भी इसी तरह का इंतजाम करने का अधिकारियों को निर्देश मिला.

दुर्गा पूजा की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक

बैठक में पुलिस के बड़े अधिकारी, दक्षिणी दिल्ली के तीन एसडीएम, बाढ़ और सिंचाई विभाग के अधिकारी और पूजा समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. दिल्ली सरकार का मानना है कि इस तरीके से यमुना में बढ़ती गंदगी को रोका जा सकेगा. दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बाढ़ और सिंचाई विभाग को यमुना में विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाब बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सीधे यमुना में विसर्जन के लिए जाना नहीं पड़ेगा. मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना किनारे ही बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर पानी भर दिया गया है.

दिल्ली सरकार की शराब नीति यूपी वालों को पड़ी भारी, ऑफर के झांसे में 235 लोग गए जेल, जानिए कैसे

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भारद्वाज ने दिए निर्देश

त्योहारी सीजन को देखते हुए आयोजन स्थलों के आसपास की सड़कों का सौंदर्यीकरण, लाइटों की व्यवस्था और चाक-चौबंद सुरक्षा करने को भी अधिकारियों से कहा गया. आयोजन स्थल में श्रद्धालुओं को किसी तरीके की परेशानी ना होने पाए. दक्षिण दिल्ली स्थित ग्रेटर कैलाश और चितरंजन पार्क में सबसे बड़ी और भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. इस दौरान इन इलाकों में काफी चहल-पहल और रौनक दिखाई देती है. इसके साथ ही काफी ज्यादा भीड़ भी इकट्ठा होती है. ऐसे में कड़ी सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए सभी इंतजाम किए जाने का निर्देश दिए गए हैं.

Greater Noida: जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों को राहत, 15 दिन में मिलेगी फीस, डीएम ने किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget