एक्सप्लोरर

दिल्ली में होमगार्ड जवानों का केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, नया अनुबंध करने की मांग

Delhi News: दिल्ली में होमगार्ड जवानों ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाए और उनके साथ नया अनुबंध किया जाए.

Delhi News: पुलिस की भारी तैनाती के बीच दिल्ली के करीब 200 होमगार्ड (Home Guard) बुधवार को सिविल लाइंस (Civil Lines) इलाके में चंदगी राम अखाड़े के पास अरविंद केजरीवाल (CM Arvind kejriwal)  सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एकत्र हुए और मांग की कि उन्हें नौकरी से नहीं हटाया जाना चाहिए. जिस जगह पर विरोध प्रदर्शन किया गया. वहां पर भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात थी क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक आवास प्रदर्शन स्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है.

होमगार्ड जवानों का प्रदर्शन 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि होमगार्ड के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा और अगले कार्यकाल के लिए उनके अनुबंधों का नवीनीकरण करने की मांग की. अधिकारी ने कहा कि दो घंटे तक प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था. क्षेत्र में कानून व्यवस्था (Law and Order) बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान को रोकने और यातायात को सुगम बनाए रखने के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. चंदगी राम अखाड़े के पास पूर्वाह्न करीब 10 बजे विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. 

नौकरी पर बरकरार रखने की मांग 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए प्रदर्शनकारियों ने नौकरी में बरकरार रखने की मांग (Demand) करते हुए नारे लगाए और केजरीवाल सरकार से उन्हें नौकरी से नहीं हटाने की अपील की. दिल्ली सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इससे पहले, पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने पूछे जाने पर पीटीआई-भाषा से कहा, हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. उन्हें कोई अनुमति नहीं दी गई. हमने प्रदर्शनकारियों से बात की है और उन्हें शांति से चले जाने के लिए कहा है. 

वही आपको बता दें कि दिल्ली में करीब 7 हजार होमगार्ड के जवान है. जिन्हें 850 रुपये दैनिक भत्ता मिलता है और जिस दिन ड्यूटी करे सिर्फ उस दिन का पैसा मिलता है. अब उनकी नौकरी का खतरा बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली मेट्रो की सौगात, IGI डोमेस्टिक एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन के बीच नया सब-वे शुरू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget