एक्सप्लोरर

दिल्ली हाई कोर्ट का पार्षदों की निधि बढ़ाने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार, याची को दी ये सलाह

Delhi News: दिल्ली हाई कोर्ट की बेंच ने याची पार्षद को मौखिक रूप से कहा कि हम खुद के लिए पैसे नहीं जुटा पाते. ऐसे में हम आपको फंड को बढ़ाने के लिए निर्देश कैसे जारी कर सकते हैं? 

Delhi Latest News: दिल्ली नगर निगम के सिद्धार्थनगर से पार्षद सोनाली ने फंड के अभाव में लोगों का काम न करा पाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. याची ने हाई कोर्ट से गुहार लगाई थी कि वो सरकार को निर्देश दे कि जनहित में काम कराने के लिए पार्षदा का फंड एक करोड़ रुपये से 15 करोड़ रुपये कर दे. 
  
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को पार्षद सोनाली की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि एमसीडी पार्षदों को आवंटित धनराशि को 1 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रूपए के मसले पर अदालत सुनवाई कैसे कर सकती है? 

बजट का अभाव जिम्मेदारी पूरा करने में बाधा

दरअसल, दिल्ली के सिद्धार्थनगर से निर्वाचित पार्षद सोनाली ने अपनी याचिका में कहा गया था कि MCD पार्षदों के लिए अपर्याप्त निधि उनके वैधानिक कर्तव्यों को निभाने के लिए बाधा बन रही है. याचिकाकर्ता ने अदालत के सामने तर्क दिया था कि यह हाल उस समय है जबकि पार्षद फंड का इस्तेमाल कई कल्याणकारी गतिविधियों जैसे सड़क मरम्मत, पार्कों, स्कूलों के रखरखाव के लिए इस्तेमाल किया जाना है. 

स्टैंडिंग कमेटी के सामने उठाएं ये मुद्दा

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने याचिकाकर्ता को MCD सदन और स्टैंडिंग कमेटी के समक्ष इस मुद्दे को उठाने की सलाह देते याचिका का निपटारा कर दिया. 

फंड का अभाव मौलिक अधिकारों के लिए खतरा 

इस मामले का निपटारा करते हुए बेंच ने मौखिक रूप से कहा कि हम खुद हाई कोर्ट के लिए पैसे जुटाने के लिए संघर्ष कर रहें हैं. ऐसे में हम आपको फंड को बढ़ाने के लिए निर्देश कैसे जारी कर सकते हैं? इस याचिका में दिल्ली सरकार और MCD को दिल्ली नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को पर्याप्त फंड आवंटित करने में कथित विफलता के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई थी. 

याचिका में ये भी कहा गया है कि दिल्ली में बिगड़ते हालात नागरिकों के मौलिक अधिकारों के लिए खतरा पैदा कर रहें हैं. खासकर विधायकों को सालाना 15 करोड़ रूपए मिलते हैं. जबकि MCD के पार्षदों को एक करोड़ रूपए ही आवंटित किए जाते हैं.

Chhath Puja 2024: खरना पूजा आज, रात से होगी व्रतियों के 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले, पुलिस ने की लौटने की अपील

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget