एक्सप्लोरर

दिल्ली HC का अहम फैसला, माता-पिता के विवाद के चलते स्कूल TC देने से इनकार नहीं कर सकता

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने टीसी को लेकर स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सबसे अहम बात यह है कि बच्चे की पढ़ाई और भविष्य किसी भी तरह से प्रभावित न हो.

Delhi HC On Schools TC: दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में एक अहम और संवेदनशील मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि किसी भी स्कूल को यह अधिकार नहीं है कि वह माता-पिता के आपसी विवाद के चलते किसी बच्चे को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देने से इनकार करे. जस्टिस विकास महाजन की बेंच ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सबसे अहम बात यह है कि बच्चे की पढ़ाई और भविष्य किसी भी तरह से प्रभावित न हो. कोर्ट ने स्कूल प्रशासन को निर्देश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर टीसी जारी करे, ताकि बच्ची की पढ़ाई में कोई बाधा न आए.

क्या था मामला?

यह याचिका एक नाबालिग बच्ची की ओर से उसकी मां द्वारा दाखिल की गई थी. याचिका में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय और मॉन्टफोर्ट स्कूल को पक्षकार बनाते हुए ट्रांसफर सर्टिफिकेट जारी करने का अनुरोध किया गया था. याचिकाकर्ता का कहना था कि अप्रैल 2024 में बच्ची के माता-पिता अलग हो गए थे और तब से वह अपनी मां के साथ गुरुग्राम में रह रही है. बच्ची को गुरुग्राम के एक स्कूल में दाखिला भी मिल गया है, लेकिन मॉन्टफोर्ट स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर रहा है.

दिल्ली HC में स्कूल ने दी दलील 

मॉन्टफोर्ट स्कूल ने टीसी न देने का कारण यह बताया कि बच्ची के पिता ने स्कूल को एक पत्र लिखकर टीसी जारी न करने की मांग की थी. हालांकि कोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि माता-पिता के बीच मेट्रिमोनियल विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में लंबित जरूर है, लेकिन वहां से ऐसा कोई आदेश पारित नहीं हुआ है जिससे टीसी रोकने का निर्देश दिया गया हो.

दिल्ली HC ने की अहम टिप्पणी

दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस महाजन ने अपने आदेश में कहा, ''बच्चे के हित को सर्वोपरि मानना हमारी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है. माता-पिता के बीच कोई भी निजी विवाद स्कूल को इस हद तक नहीं पहुंचा सकता कि वह बच्चे की शिक्षा में रुकावट डाले.'' हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि स्कूल ने जानबूझकर टीसी देने में देरी की, तो उसके प्रधानाचार्य या प्रभारी अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

स्कूल को चेतावनी और विकल्प

दिल्ली हाई कोर्ट ने स्कूल को आदेश दिया कि वह एक सप्ताह के भीतर टीसी जारी करे. साथ ही यह भी कहा कि अगर स्कूल इस आदेश से असहमति रखता है, तो वह याचिका में बदलाव को लेकर उपयुक्त आवेदन दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
'आपको चैन से नहीं...', झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget