एक्सप्लोरर

दिल्ली से गुरुग्राम अब सिर्फ 25 मिनट में! सरकार के इस नए लिंक और टनल प्रोजेक्ट के बारे में सुना?

Delhi-Gurugram Expressway: दिल्ली से गुरुग्राम का सफर अब 30 मिनट तक कम हो सकता है. ग्यारह मूर्ति या टॉकाटोरा से नया लिंक रोड और एम्स-महिपालपुर कॉरिडोर पर टनल जैसे दो बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं.

अगर आप भी दिल्ली और गुरुग्राम के बीच सफर करते हैं तो आपके लिए जल्द ही राहत भरी खबर आ सकती है. रोजाना लगने वाली लंबी ट्रैफिक से परेशानी थोड़ी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

केंद्र सरकार एक नए लिंक रोड और टनल प्रोजेक्ट पर विचार कर रही है, जो ग्यारह मूर्ति या टॉकाटोरा स्टेडियम से शुरू होकर गुरुग्राम तक जाएगा. इससे एनएच-48 और एमजी रोड की भीड़भाड़ से छुटकारा मिलेगा और 30 किलोमीटर की यात्रा महज 25–30 मिनट में पूरी हो सकेगी.

इन दो बड़े कॉरिडोर पर चल रहा मंथन

पहला प्रस्ताव एम्स से महिपालपुर बायपास तक एलिवेटेड कॉरिडोर और फिर नेल्सन मंडेला मार्ग के ज़रिए IGI एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने का है. वहीं इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दूसरा कॉरिडोर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के टर्मिनेशन प्वाइंट को एम्स-महिपालपुर कॉरिडोर से जोड़ने के लिए प्रस्तावित है.

दोनों प्रस्तावों पर जून में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा हुई, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और NHAI के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

NCR के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स

इस बैठक में यह भी चर्चा हुई कि दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग के समानांतर नया कॉरिडोर तैयार किया जाए, जिससे लुटियंस जोन और सेंट्रल दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक का समाधान निकाला जा सके. AIIMS से नेल्सन मंडेला मार्ग तक लगभग 5 किमी लंबा टनल बनाया जाएगा, जो आगे गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से जुड़ेगा. इस पूरी योजना की लागत लगभग 5,000 करोड़ रुपये अनुमानित है. डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं.

दिल्ली की सीमा पर ट्रैफिक जाम की वजह बने एमसीडी टोल प्लाज़ा, फंडिंग और 63,000 करोड़ रुपये के पूरे हुए प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी बैठक में हुई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए केंद्रीय सड़क अधोसंरचना फंड से 1,500 करोड़ रुपये की मांग की है.

यह नया कॉरिडोर किसे फायदा पहुंचाएगा?

दिल्ली-गुरुग्राम और दिल्ली-फरीदाबाद के बीच दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को इससे काफी समय की बचत होगी. साथ-साथ AIIMS-महिपालपुर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लिंक को भी साथ जोड़ा जाएगा. टनल नेल्सन मंडेला मार्ग से शुरू होकर IGI एयरपोर्ट और द्वारका एक्सप्रेसवे तक जाएगी. तीन प्रमुख एक्सप्रेसवे होंगे इंटरकनेक्टेड: दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-मुंबई (DND–Sohna Link).

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget