एक्सप्लोरर

Delhi GRAP 3 Revoked: दिल्ली-एनसीआर से हटाई गईं ग्रैप 3 की पाबंदियां, जानें- अब क्या-क्या काम कर पाएंगे आप?

Delhi GRAP 3 Revoked News: दिल्ली-एनसीआर से ग्रैप 3 की पाबंदियों को हटा लिया गया है. बीते दिन बारिश के बाद दिल्ली के प्रदूषण में पहले से सुधार हुआ है, जिसके बाद यह आदेश आया है.

Delhi GRAP 3 Restrictions: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है, जिसके बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) यानी ग्रैप 3 की पाबंदियों को हटा लिया गया है. राजधानी में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बाद इसके तीसरे चरण को लागू किया गया था. फिलहाल आज गुरुवार (23 जनवरी) को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' दर्ज किया गया.

सीएक्यूएम के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के एक्यूआई में लगातार सुधार हो रहा है और 17 जनवरी को यह 289 (बहुत खराब) दर्ज किया गया था, जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टेज-III लागू करने के निर्देशानुसार बेंचमार्क से लगभग 61 एक्यूआई अंक कम है. आदेश में आग कहा गया है कि मौसम विभाग के अनुसार, अनुकूल मौसम और तेज हवा की गति के कारण आने वाले दिनों में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी के निचले स्तर पर रहने की संभावना है.

ग्रैप-3 के तहत इन कामों पर रहता है प्रतिबंध
ग्रैप-3 के तहत दिल्ली एनसीआर में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. इसके साथ ही बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, सड़क निर्माण और अन्य कंस्ट्रक्शंस प्रोजेक्ट्स पर भी पूरी तरीके से बैन था, जिसे अब हटा लिया गया है. हालांकि ग्रैप 3 के दौरान अति आवश्यक जगह जैसे, एयरपोर्ट, अस्पताल, एलिवेटेड रोड और एसटीपी प्लांट प्रोजेक्ट्स को छोड़कर सभी जगह पर निर्माण कार्य को छूट दी जाती है.

दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में जीआरएपी प्रतिबंध लागू किए जाते हैं. प्रतिबंधों को चार चरणों में बांटा गया है. इनमें चरण-1 (खराब, AQI 201-300), चरण-2 (बहुत खराब, AQI 301-400), चरण-3 (गंभीर, AQI 401-450) और चरण-4 (गंभीर प्लस, AQI 450 से ऊपर) शामिल है.

प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियां, वाहनों से निकलने वाले उत्सर्जन, धान-पुआल जलाने, पटाखे फोड़ने और अन्य स्थानीय प्रदूषण स्रोतों के कारण सर्दियों के दौरान दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर खतरनाक हो जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि दिल्ली की प्रदूषित हवा में सांस लेना प्रतिदिन लगभग 10 सिगरेट पीने के बराबर है.

क्या पंजाब वालों की गाड़ियों में गुंडे रहते हैं? प्रवेश वर्मा के बयान पर CM भगवंत मान का सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget