एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में गलत वाटर मीटर रीडिंग पर सरकार सख्त, गड़बड़ी पाए जाने पर दर्ज होगी FIR

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वॉटर मीटर रीडिंग के 21 बिलिंग एजेंसिंयों के साथ एक बैठक की है. इसमें उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पर अब बिलिंग एजेंसियां भी जिम्मेदार होंगी.

Water Meter Reading: क्या पिछले कुछ महीनों से आपके घर के पानी का बिल ज्यादा आ रहा है, या फिर गलत वॉटर मीटर रीडिंग (Water Meter Reading) की समस्या देखने को मिल रही है. यह खबर आपके लिए है. दरअसल गलत वाटर मीटर रीडिंग को लेकर केजरीवाल सरकार अलर्ट हो गई है और अब अगर मीटर रीडिंग को लेकर गड़बड़ी पाई जाती है तो मीटर रीडर और एजेंसी दोनों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी.

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष ने की बैठक
इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने वॉटर मीटर रीडिंग के 21 बिलिंग एजेंसिंयों के साथ एक बैठक की है. इसमें उन्होंने कहा कि मीटर रीडिंग में गड़बड़ी पर अब बिलिंग एजेंसियां भी जिम्मेदार होंगी. मीटर रीडर की डिटेल्स को आधार से लिंक किया जाएगा. वहीं मीटर रीडर के गड़बड़ी करने पर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. इतना ही नहीं उपभोक्ताओं को भी गलत बिलिंग के खिलाफ जागरुक किया जाएगा. मीटर रीडर को न्यूनतम मानदेय ना देने वाली एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

मीटर रीडर्स को कैसे प्रोत्साहित करते हैं?
दिल्ली जल बोर्ड के कुल 41 जोन हैं, जिसमें 21 जोन में बिलिंग के लिए प्राइवेट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है. इस बैठक में इन सभी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और उपाध्यक्ष को अपने-अपने जोन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विधायक सौरभ भारद्वाज ने सभी जोन के प्रतिनिधियों से पूछा कि वो अपने मीटर रीडर्स को कितनी सैलरी देते हैं और अच्छा काम करने वाले मीटर रीडर्स को कैसे प्रोत्साहित करते हैं. इस बातचीत में उपाध्यक्ष ने पाया कि कुछ एजेंसियां अपने मीटर रीडर्स को न्यूनतम मानदेय से कम भुगतान करती हैं. इसका संज्ञान लेते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एजेंसियां अगर मीटर रीडर को न्यूनतम मानदेय नहीं देंगी तो वो चोरी करना शुरू करेगा. एजेंसियों के पैसे ना देने की वजह से मीटर रीडर उपभोक्ताओं से पैसे मांग रहे हैं और इससे सरकार की बदनामी होती है. 

मीटर रीडर को न हो मानदेय से कम भुगतान
विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यूनतम मानदेय से कम भुगतान करने वाली एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाए. उन्होंने कहा कि कई लोग तो मुझसे सीधी शिकायत करके बताते हैं कि मीटर रीडर ने उनसे बिल कम कराने के लिए पैसे मांगे. सरकार के वेंडर अगर इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, तो इसे भ्रष्टाचार मान कर तुरंत एक्शन लिया जाएगा. अब अगर ऐसी शिकायत पकड़ी गई तो कंपनी और मीटर रीडर दोनों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

दिल्ली जल बोर्ड चलाएगा जागरुकता अभियान
इतना ही नहीं दिल्ली जल बोर्ड उपभोक्ताओं के लिए एक जागरुकता अभियान भी चलाएगा. इसमें लोगों को इस बारे में जागरुक किया जाएगा कि कोई भी मीटर रीडर आपसे कुछ पैसे के बदले में आपकी रीडिंग कम करने का प्रलोभन देता है, तो ऐसा ना होने दें. क्योंकि अगर ऐसा होता है तो रीडिंग कम कराने के बाद भी बचा हुआ बिल आपको अगले बिल साइकिल में देना पड़ेगा. इस जागरुकता अभियान के लिए दिल्ली जल बोर्ड उपभोक्ताओं को पत्र और अन्य माध्यमों से जागरुक करेगा.

ये भी पढ़ें-

Delhi: स्वच्छ यमुना अभियान के तहत घाट की सफाई, दिल्ली जल बोर्ड, नमामि गंगे और गैर सरकारी संगठनों ने की शिरकत

DU Recruitment 2022: डीयू के इस कॉलेज में फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, एक क्लिक में जानें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा? कहा- 'पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन..'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल करेंगे बड़ा खुलासा? कहा- 'पहले यकीन नहीं हुआ, लेकिन..'
राघव चड्ढा को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, कहा- पहले दे चुके हैं अंतरिम आदेश, अब और नहीं
राघव चड्ढा को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, कहा- पहले दे चुके हैं अंतरिम आदेश, अब और नहीं
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आज आसमान में छाये रहेंगे बादल
दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना, आज आसमान में छाये रहेंगे बादल

वीडियोज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, 27 मई को क्या हुआ था?
Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
सपा चीफ अखिलेश यादव के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- 'PDA की हिस्सेदारी से...'
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
अरविंद केजरीवाल का सवाल- ढाई साल में आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए गृह मंत्री अमित शाह?
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
Mango Juice Viral Video : मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
मैंगो जूस पी लो गाइज... ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल
Sink Trap Leak: किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीक
Embed widget