एक्सप्लोरर

Delhi: अब दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी ‘देवी’! किन लोगों की राह होगी आसान, जानें- पूरा रूट

Delhi Electric Buses: दिल्ली सरकार ने गाजीपुर डिपो से 76 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की हैं, जो ‘DEVI’ पहल के तहत मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख बस मार्गों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी.

Delhi Electric Vehicles: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को हर कोने तक पहुंचाने और पर्यावरण को राहत देने की दिशा में सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है. राजधानी में मंगलवार (22 अप्रैल) से गाजीपुर डिपो से 76 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी. इस नई सेवा को ‘DEVI’ (Delhi Electric Vehicle Interchange) नाम दिया गया है.

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन बसों का उद्देश्य मेट्रो स्टेशन और प्रमुख DTC मार्गों के बीच बेहतर फीडर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है. प्रत्येक बस औसतन 12 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे अंतिम छोर तक परिवहन सुगम होगा.

इन मार्गों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें

कई अलग-अलग मार्गों पर इन इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं शुरू होंगी. 8 बसें आनंद विहार ISBT से केशव नगर मुक्ति आश्रम के बीच दौड़ेंगी, जबकि 6 सीमापुरी से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलेंगी. 10 बसें मयूर विहार फेज-3 पेपर मार्केट को मोरी गेट टर्मिनल से जोड़ेंगी.

इसके अतिरिक्त, आनंद विहार ISBT से स्वरूप नगर तक 8, और हमदर्द नगर तथा संगम विहार के बीच छह बसें चलाई जाएंगी. वहीं, आनंद विहार से कापसहेड़ा बॉर्डर तक 14 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, जो यात्रियों के लिए बड़ी राहत बनेंगी.

दिल्लीवासियों के लिए एक 'विशेष उपहार'- सिरसा

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पहल को दिल्लीवासियों के लिए एक 'विशेष उपहार' बताया. उन्होंने कहा कि यह सेवा दिल्ली को हरित और टिकाऊ परिवहन की दिशा में ले जाने का एक अहम प्रयास है. इस मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे.

‘DEVI’ पहल जल्द ही नांगलोई और ईस्ट विनोद नगर डिपो से भी शुरू की जाएगी. यह पहल राजधानी को प्रदूषण मुक्त और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल मानी जा रही है.

क्या है ‘DEVI’?

‘DEVI’ यानी Delhi Electric Vehicle Interchange दिल्ली सरकार की एक नवीन पहल है, जिसका उद्देश्य मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख बस मार्गों और रिहायशी इलाकों के बीच एक हरित और सुलभ कनेक्टिविटी नेटवर्क तैयार करना है. यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक बसों के जरिए कम दूरी की यात्रा को आसान बनाता है, जिससे न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलती है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget