एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार के स्कूलों में इंजीनियरिंग, मेडिकल और टेक्निकल प्रवेश परीक्षाओं की फ्री में होगी कोचिंग, ऐसे होगा चयन

Delhi Free Coaching: दिल्ली सरकार के स्कूलों में अब इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य टेक्निकल प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग मुफ्त मिलेगी. इसके लिए संस्था 'अवंती फेलोज' के साथ समझौता किया गया है.

Free Coaching for Science Stream: दिल्ली सरकार के स्कूलों में इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य टेक्निकल क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक बच्चों के लिए खुशखबरी है. इन्हें अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा फ्री कोचिंग दी जाएगी. राज्य सरकार ने टेक्निकल एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के बच्चों की पहुंच को बढ़ाने के लिए बहुत सी महत्वकांक्षी परियोजनाओं की शुरूआत की है.

इसी दिशा में दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने जेईई, नीट, पैरामेडिकल जैसे टेक्निकल एजुकेशन कोर्सेज के एंट्रेंस एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स को तैयार करने का फैसला लिया है. इसके लिए इस क्षेत्र की एक्सपर्ट संस्था 'अवंती फेलोज' के साथ समझौता किया गया है.

इस तरह होगा बच्चों का चयन 

इस कार्यक्रम के तहत पहले साल में एक टेस्ट के माध्यम से कक्षा 11वीं-12वीं के 6 हजार बच्चों को चुना जाएगा. इसके बाद विभिन्न एंट्रेंस की तैयारी के लिए कोचिंग, टेस्ट सीरीज, परीक्षाओं के लिए आवश्यक एकेडमिक सपोर्ट और तैयारी के दौरान नियमित रूप से मेंटरिंग और गाइडेंस दिया जाएगा.

एक्सपर्ट्स द्वारा मिलेगी फ्री कोचिंग

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के कुछ स्कूलों में इस फ्री कोचिंग प्रोग्राम को पायलट फेज में संचालित किया गया था. जिसे शानदार सफलता मिली. इसके तहत एससी, एसटी वर्ग की 160 से अधिक लड़कियों को नीट जैसे मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा फ्री में कोचिंग दी जा रही है.

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कही ये बात

इस कार्यक्रम के बारे में उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बहुत से बच्चों का ये सपना होता है की वो बेहतरीन मेडिकल या इंजीनियरिंग संस्थाओं से उच्च शिक्षा प्राप्त करें और डॉक्टर-इंजिनियर बनें. लेकिन उनके अभिभावक कोचिंग संस्थानों की महंगी फीस नहीं दे पाते हैं. कुछ परिवार तो इस सपने को पूरा करने के लिए अपना पेट काटकर भी बच्चों के एंट्रेंस एग्जाम की कोचिंग के लिए महंगी फीस भरते हैं. लेकिन दिल्ली के सन्दर्भ में ये चित्र बदल रहा है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में साइंस स्ट्रीम में पढ़ने वाले बच्चों को एक्सपर्ट्स द्वारा नीट, जेईई, पैरामेडिकल और अन्य टेक्निकल क्षेत्रों के उच्च शिक्षा संस्थानों के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारियों के लिए फ्री कोचिंग दी जाएगी.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सरकार के इस कदम से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब हजारों की संख्या में भविष्य के डॉक्टर-इंजिनियर, साइंटिस्ट, स्टेम एक्सपर्ट्स आदि तैयार होंगे जो पूरे विश्व में भारत को गौरवान्वित करेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार साइंस और टेक्नोलॉजी में उच्च शिक्षा के अवसरों तक समान पहुंच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ये फ्री कोचिंग कार्यक्रम इस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.

एडमिशन लेने में मिलेगी मदद

वर्तमान में दिल्ली सरकार के स्कूलों में 11वीं-12वीं कक्षाओं में 30 हजार से अधिक बच्चे साइंस स्ट्रीम में एनरोल्ड हैं. फ्री टेस्ट प्रीप्रेशन कार्यक्रम इन स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग, एमबीबीएस, बीडीएस, फामेर्सी, नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्सेज, रिसर्च प्रोग्राम और टीचिंग डिग्री से लेकर स्टेम में टॉप ग्रेजुएट प्रोग्राम और डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन लेने में मदद करेगा.

उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार की साझेदार 'अवंती फेलोज' इस क्षेत्र में पिछले 11 सालों से कार्यरत है और स्टेम एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Delhi Corona Death: कोरोना महामारी में अब तक 79 पुलिसकर्मियों की हुई मौत, दिल्ली पुलिस प्रमुख ने दी जानकारी

Kumar Vishwas on Kejriwal: कुमार विश्वास ने Kejriwal पर लगाए गंभीर आरोप, कांग्रेस ने कहा- पंजाब के भाई-बहनों जागो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget