एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली सरकार का 'ग्रीन वॉर रूम' आज से 24X7 करेगा काम, क्या है GWR, कैसे करता है काम

Delhi Green War Room News: दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए 15 प्वाइंट एजेंडा जारी की थी. ग्रीन वार रूम भी उसी का एक हिस्सा है. GWR ने आज से काम करना शुरू कर दिया है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों के दौरान पाल्यूशन (Delhi Pollution) से निपटने, उनकी निगरानी करने और प्रभावी तरीके से संचालन के लिए दिल्ली सरकार का ग्रीन वार रूम (Green War Room) आज से काम करना शुरू कर देगा. ग्रीन वार रूम 3 अक्टूबर से 24X7 काम करेगा. तीन साल पहले दिल्ली सरकार ने ग्रीन वार रूम (Delhi Green War Room) स्थापित करने का ऐलान किया था, ताकि राजधानी के लोगों को भीषण प्रदूषण से निजात दिलाना संभव हो सके. इसके अलावा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15-सूत्रीय कार्य योजना शुरू की है.  15 प्वाइंट एजेंडा के तहत धूल प्रदूषण, वाहनों के जहरीली गैस का उत्सर्जन और खुले में कचरा जलाने पर जोर दिया गया है. दिल्ली सरकार (Delhi government) ने 28 सितंबर को आगामी सर्दी के मौसम के दौरान राजधानी में वायु प्रदूषण कम करने के लिए 15 प्वाइंट एजेंडा जारी की थी. 

क्या है ग्रीन वार रूम?

अरविंद केजरीवाल सरकार का ग्रीन वॉर रूम साल 2020 में लॉन्च किया गया था. यह प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के आधुनिकतम तकनीकों से लैस है. GWR वायु गुणवत्ता निगरानी उपकरण, वैज्ञानिकों और डेटा विश्लेषकों सहित विशेषज्ञों की एक टीम से सुसज्जित है. GWR दिल्ली में वायु प्रदूषण के कारकों को निगरानी करेगी. इस काम में दिल्ली दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान भी मदद करेगी. यह 15 प्वाइंट विंटर एक्शन का हिस्सा है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 2022 में दिल्ली सचिवालय में एक 'ग्रीन वॉर रूम' का उद्घाटन किया था. इसका प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. 

GWR ऐसे करता है काम

दिल्ली सरकार का ग्रीन वॉर रूम दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखता है. इसके लिए GWR सैटेलाइट डेटा का भी इस्तेमाल करता है. दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में खेतों की आग से संबंधित सैटेलाइट डेटा का एनालिसिस करने के साथ ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के मुताबिक प्रदूषण से संबंधित डाटा का विश्लेषण करते हैं और प्रदूषण की गंभीरता के बारे में जानकारी देते हैं. वॉर रूम को ग्रीन दिल्ली ऐप से भी जोड़ा गया है. ताकि प्रदूषण, कचरा जलाने को लेकर दिल्ली वालों की शिकायतों को हासिल करना संभव हो सके. ग्रीन वॉर रूम दिल्ली में डिमोलिशन साइट्स, रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्रों और कचरा जलाने पर धूल प्रदूषण की जांच करने के लिए दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू कराने में भी अहम रोल अदा करेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में भ्रष्टाचार का आरोप, आतिशी ने ​दिए जांच के आदेश, CVO को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
दिल्ली में ₹2500 वाली योजना लागू, रक्षाबंधन पर मिलेंगे पैसे
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget