एक्सप्लोरर

Delhi: कहां से आया गोवंश का कटा सिर? पुलिस पता लगाने में नाकाम, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

Delhi News: दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोवंश का कटा सिर मिलने के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस आरोपी का पता नहीं लगा पाई है. घटना को चार दिन हो चुके हैं. हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया.

Delhi News: दिल्ली के संगम विहार इलाके में गोवंश का कटा सिर मिलने के आरोप लगाए गए हैं. मामले में पुलिस चार दिनों बाद भी वारदात को अंजाम देने वाले शख्स का पता नहीं लगा पायी है. संगम विहार थाने पर प्रदर्शन से रोके जाने के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों ने कल जमकर हंगामा किया. हंगामे की खबर पाकर डीसीपी साउथ अंकित चौहान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया.

प्रदर्शनकारियों ने इलाके में अवैध रूप से चल रही मीट दुकान को बंद करने की भी मांग को उठाया. कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों का हंगामा शांत हो गया. बता दें कि जे ब्लॉक मन्दिर के आगे वाली गली से नाले में गोवंश का कटा हुआ सिर मिला था. 

हिंदूवादी संगठनों किया हंगामा

हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज थे. उन्होंने जानबूझ कर गोवंश का कटा सिर फेंकने का आरोप लगाया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गयी. उन्होंने सख्त कार्रवाई के साथ आरोपी की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की. अब तक फॉरेंसिक जांच नहीं हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी बरामद नहीं कर सकी है. 

विवादास्पद बयान से किनारा

प्रदर्शनकारियों ने विवादास्पद बयान वाले वायरल वीडियो से किनारा किया. उन्होंने हिंसा भड़काने की साजिश बताया. डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है. प्रदर्शनकारियों को प्राथमिकता के आधार पर जांच चलने की बात बता दी गयी है. दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. इलाके में शांति का माहौल बना हुआ है. एहतियातन पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ा दी गयी है. विवादास्पद वायरल वीडियो मामले पर उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही. 

Atishi Hunger Strike: भूख हड़ताल के चौथे दिन आतिशी का बड़ा बयान, 'दिल्ली को 46 करोड़...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget