एक्सप्लोरर

Watch: एलजी दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, देखें वीडियो

Delhi Kanjhawala Case: एलजी विनय कुमार सक्सेना इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पल पल की जानकारी ले रहे है. एलजी ने पुलिस कमिश्नर को सुबह राजनिवास बुलाया जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई. 

AAP Protest: दिल्ली के कंझावला मामले में एलजी (LG) दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग की. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने AAP के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शन के दौरान लोग बैरिकेड को हटाने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस ने सभी को पीछे हटाया. इस दौरान AAP विधायक आतिशी ने कहा कि पूरे मामले को लेकर LG की जिम्मेदारी बनती है. इसलिये उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं. आतिशी ने कहा कि LG सिर्फ केजरीवाल सरकार के कामकाज को रोकने की कोशिश करते हैं राजनीति करने में व्यस्त रहते हैं तो वो कानून व्यवस्था पर क्या ध्यान देंगे. ऐसे LG को हटा देना चाहिए केंद्र सरकार को.

हालांकि एलजी विनय कुमार सक्सेना इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पल पल की जानकारी ले रहे है. एलजी विनय सक्सेना ने पुलिस कमिश्नर को सुबह राजनिवास बुलाया जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक हुई.  इससे पहले पीड़िता की मौत के बाद परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने आज सोमवार (2 जनवरी) को सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. लड़की को एक कार में सवार पांच युवकों द्वारा कई किलोमीटर तक घसीटा गया था.

इवेंट प्लानर का काम करने वाली युवती के परिवार वालों को इस घटना में साजिश का शक है. परिजनों ने बताया कि वह शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकली थी 31 दिसंबर को और उसका फोन लगभग 10 बजे बंद पाया गया. मृतक की मां ने कहा, "मेरी रात करीब 9 बजे उससे बातचीत हुई, उसने कहा कि वह लगभग 3-4 बजे वापस आ जाएगी. हमें सुबह पुलिस ने उसकी दुर्घटना के बारे में सूचित किया. मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार कराया गया."

पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी सोमवार को पुलिस से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या महिला का यौन उत्पीड़न किया गया था और क्या आरोपी का आपराधिक इतिहास था. इस दर्दनाक घटना में महिला के कपड़े फटे हुए थे और बाद में उसका नग्न शरीर पुलिस को मिला. इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है. 

Delhi Girl Dragged Case: ''ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए' CM केजरीवाल बोले- बेहद शर्मनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget