एक्सप्लोरर

दिल्ली गैंगवार: जेल से रची साजिश नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ी वारदात टली

Delhi News: दिल्ली में राजेश बवानिया और नवीन बाली गैंग के बीच चल रहे खूनी संघर्ष के बीच पुलिस ने एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी है. बाहरी दिल्ली में एक होटल से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया,.

दिल्ली का अंडरवर्ल्ड पिछले कई सालों से खून से सराबोर है. यहां दो बड़े गुट राजेश बवानिया गैंग और नवीन बाली गैंग की दुश्मनी लगातार मौत का खेल खेल रही है.

पहले अजय उर्फ बहादुर की हत्या ने राजधानी को दहला दिया, फिर धर्मवीर उर्फ बिल्लू की गोली मारकर हत्या ने इस रंजिश को और गहरा कर दिया. जिसका बदला लेने के लिए जेल में बैठे नवीन बाली ने एक नई साजिश रची थी. लेकिन दिल्ली पुलिस ने समय रहते उस साजिश को नाकाम कर दिया.

आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को देखते हुए 15 अगस्त को उत्तरी बाहरी जिले में विशेष चेकिंग चल रही थी. इसी दौरान बवाना पुलिस की नजर एक संदिग्ध बाइक पर पड़ी. जो एक ओयो होटल के बाहर लंबे समय से खड़ी थी. शक के बिना पर हेड कांस्टेबल हरीश ने जब गहराई से जांच की, तो ओयो होटल के एक कमरे से तीन युवक पकड़े गए. उनके पास से पिस्तौल, कट्टा और कारतूसों का जखीरा मिला. जिसे गैंगवार में एक हत्या में इस्तेमाल किया जाना था.

विदेश से हुई थी साजिश की फंडिंग

डीसीपी ने बताया कि, पुलिस जांच में सामने आया कि, तीनों युवकों, जिनकी पहचान, दिल्ली के अंजार आलम (20), रितिक (20) और पंजाब के राजेश उर्फ सरदार (28) के रूप में हुई, ने 11 अगस्त से होटल में डेरा डाल रखा था. रितिक को रेकी का जिम्मा दिया गया था, जबकि अंजार और राजेश हत्या को अंजाम देने वाले थे. वहीं, विदेश में छिपे गैंग लीडर हिमांशु भाऊ ने अंजार को 70,000 रुपये की रकम भेजकर हथियार और तैयारी करवाई थी. मोबाइल चैट्स से साफ हुआ कि तीनों लगातार व्हाट्सएप पर अपने “बॉस” से निर्देश ले रहे थे.

दिल्ली में गैंगवार में हत्याओं का इतिहास

अजय उर्फ बहादुर की हत्या में में राजेश बवानिया गैंग का नाम सामने आया था. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी अंकित था, जो राजेश बवानिया का दामाद है. इसके बाद नवीन बाली गैंग के धर्मवीर उर्फ बिल्लू की हत्या हुई. इन वारदातों के बाद खून का बदला खून से लेने का सिलसिला जारी रहा.

जेल की दीवारों के पीछे बैठा नवीन बाली भी चुप नहीं रहा, और उसने अपने गुर्गों के जरिए यह हमला करवाने की योजना बनाई, लेकिन पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई ने न सिर्फ एक जान बचाई बल्कि दो बड़े गिरोहों की लड़ाई को भी फिलहाल थाम दिया.

तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला, लेकिन उनके पास से बरामद हथियार और चैट्स ने साफ कर दिया कि यह पेशेवर गैंगवार का हिस्सा थे.

उनके पास से दो पिस्टल, कट्टा और 27 से ज्यादा जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन जिनमें साजिश से जुड़ी बातचीत है, और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में बवाना थाना में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
'सारे डकैत एक ही पार्टी से जुड़े, इसलिए सारा तंत्र महापापियों को बचाने में लगा', अरविंद केजरीवाल
'सारे डकैत एक ही पार्टी से जुड़े, इसलिए सारा तंत्र महापापियों को बचाने में लगा', अरविंद केजरीवाल
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget