एक्सप्लोरर

दिल्ली में आपके मोहल्ले के लिए भी है जरूरी खबर, सीएम रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान

Delhi Cleanliness Campaign: दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस दौरान सीएम ने जरूरी निर्देश दिए.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार (25 जुलाई) को राजधानी में 1 अगस्त से “दिल्ली को कूड़े से आजादी - स्वच्छता अभियान” की शुरुआत की घोषणा की. यह विशेष अभियान पूरे अगस्त के महीने चलेगा जिसका उद्देश्य दिल्ली को साफ-सुथरा और कूड़ा मुक्त बनाना है. बैठक के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री ने इसे आज़ादी के अमृत महोत्सव की भावना से जोड़ते हुए इसे एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ''एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान रिहायशी इलाकों, बाजारों, स्कूलों, अस्पतालों, मंदिर परिसरों, झुग्गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों सहित पूरे शहर में गहन सफाई अभियान चलाया जाएगा.''

लोग कहेंगे कूड़े से आजादी मिली- रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उम्मीद जताई है कि अभियान के खत्म होने के बाद उन्हें उम्मीद है लोग कहेंगे कि वाकई दिल्ली को कूड़े से आजादी मिल गई.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अभियान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें शहरी विकास व शिक्षा मंत्री आशीष सूद, मुख्य सचिव धर्मेंद्र, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली नगर निगम (MCD), एनडीएमसी, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. साथ ही बैठक में अभियान की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया.

अभियान में संगठन की ली जाएगी मदद- सीएम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA), मार्केट एसोसिएशन, मंदिर समितियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र, सामाजिक संस्थाएं और आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा. साथ ही एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा, जहां नागरिक सफाई से पहले और बाद की तस्वीरें साझा कर अपनी भागीदारी दर्ज करा सकेंगे.

जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान हर शनिवार और रविवार को विशेष स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका व्यापक प्रचार विभिन्न मीडिया माध्यमों से किया जाएगा और अभियान में दिल्ली के सभी मंत्री, विधायक, सांसद, निगम पार्षद शामिल होंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगे.

सरकारी कार्यालयों पर भी रहेगा फोकस

दिल्ली सरकार के मुताबिक सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अस्पतालों में सालों से जमा कबाड़ और अनुपयोगी सामान के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ किया कि यह केवल सतही सफाई नहीं बल्कि गहराई से सफाई और कूड़े की समुचित ढंग से निकासी का अभियान होगा.

अभियान की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और विभागीय जिम्मेदारियां तय करने के लिए 29 जुलाई को सिविक सेंटर स्थित नगर निगम मुख्यालय में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है. 

लोगों से सीएम की अपील

इस बैठक में दिल्ली सरकार के मंत्री, सांसद, पार्षदों के अलावा विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इसके अलावा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली वासियों से अपील की है कि वे इस अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे अपने कर्तव्यों का हिस्सा मानें. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस विचार को दोहराया जिसमें कहा गया था कि “हर नागरिक जब अपने कर्तव्य को समझेगा, तभी देश स्वच्छ बनेगा.”

शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से दिल्ली देश को स्वच्छता का नया संदेश देगी. उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज के छात्र अभियान के प्रमुख चेहरे होंगे और जो लोग पोर्टल पर सक्रियता दिखाएंगे, उन्हें पुरस्कृत करने पर भी विचार किया जा रहा है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
कोंडली में पतंगबाजी में झुलसा किशोर, हाईटेंशन तार से टकराया मांझा
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी राहत! 25 अगस्त तक शुरू होगा नोएडा स्काईवॉक
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल
दिल्ली में 15 अगस्त पर पतंगबाजी का कहर, 800 से ज्यादा पक्षी घायल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget