एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने तोड़ा अरविंद केजरीवाल के AAP से रिश्ता, थामा इस पार्टी का दामन

Delhi News: दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने आम आदमी पार्टी छोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में शामिल हो गई है. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी से कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी से पार्षदों का लगातार मोहभंग होता जा रहा है. इसी बीच, दिल्ली में 'आप' की एक मात्र ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी ने भी पार्टी से रिश्ता तोड़कर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने ‘आप’ छोड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि सदन में हमारी सुनी नहीं जाती है. हमें जनता से जुड़े मुद्दे रखने का पर्याप्त समय नहीं दिया जाता है. अब ऐसे में हम जनता के बीच कौन-सा मुंह लेकर जाएंगे.

उन्होंने कहा कि हमने जनता से वादा किया था कि जब हम पार्षद बन जाएंगे, तो उनके सभी काम करेंगे. हम सीवर को ठीक करने के लिए काम करेंगे. पार्कों का सुंदरीकरण करेंगे. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो. लेकिन, हमें इन सभी कामों के लिए कोई बजट नहीं दिया गया. ऐसी स्थिति में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर हम इन कामों को कैसे करेंगे. बिल्कुल स्पष्ट है कि ऐसे में हम जनता के हित में कोई भी काम नहीं कर पाएंगे.

दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद 

बॉबी ने आगे कहा, "अगर हमें बजट मिलता, तो निश्चित रूप से हम जनता के लिए काम कर पाते. लेकिन, हमें इस तरह की कोई भी सुविधा आम आदमी पार्टी में रहते हुए नहीं मिली है. इसी देखते हुए हमने इस पार्टी को छोड़ दिया और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया." उन्होंने आगे कहा कि हम इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी में रहते हुए नि:संदेह जनता से जो भी वादे किए थे, उसे हर कीमत पर पूरा करेंगे. जनता के हितों के साथ हम किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे.

बता दें कि 2022 के नगर निगम चुनाव में बॉबी ने जीत हासिल कर दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बनने में सफलता हासिल की थी. लेकिन, कुछ दिनों बाद ही खबरें आने लगीं कि उनकी पार्टी से कई मुद्दों को लेकर नाराजगी है, लेकिन कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी. अब जिस तरह उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का दामन थाम लिया है, उससे उनकी आमा आदमी पार्टी से नाराजगी की पुष्टि हो चुकी है. 

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 15 नाराज पार्षदों ने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget