एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली की इस मेट्रो लाइन पर सबसे पहले मिलेगी 5G की सुविधा, दो महीने से चल रहा है ट्रायल

Delhi News: सेक्टर 21 से सेक्टर 25 तक मेट्रो लाइन का विस्तार किया गया है. एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर के फिलहाल इसी सेक्शन पर 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी. बाद में इसका विस्तार किया जाएगा.

Delhi News: दिल्ली के एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जल्द ही 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी, जिसकी शुरुआत  इस लाइन के हो रहे  दो किमी विस्तार (द्वारका सेक्टर-21 से सेक्टर-25) से होगी. सूत्रों की मानें तो  दो किमी की अंडरग्राउंड लाइन पर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा.

IICC के लिए किया गया मेट्रो का विस्तार
बता दें कि द्वारका सेक्टर-25 में केंद्र सरकार एक इंडिया इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर (IICC) बना रही है.  उस केंद्र को मेट्रो से कनेक्ट करने के लिए ही मेट्रो लाइन का विस्तार  सेक्टर-25 तक किया जा रहा है. बता दें कि सेक्टर-21 से सेक्टर-25 तक का कॉरिडोर अंडरग्राउंड है. इसी सेक्शन पर 5जी नेटवर्क  की शुरुआत हो रही है. मेट्रो के इस हिस्से के अलावा जब सम्मेलन कक्ष शुरू होगा तो वहां भी 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलेगी. बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर के सभी स्टेशनों पर फिलहाल मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाती है.

नेटवर्क को लेकर तैयार किया गया एक शोकेस 
बता दें कि वर्तमान में 5जी नेटवर्क को बिछाने का काम वोडाफोन कंपनी कर रही है. यहां बता दें कि आईआईसीसी का जहां मेट्रो स्टेशन बन रहा है वहां 5जी नेटवर्क कैसे काम करता है उसका शोकेस भी बनाया जा रहा है.

सेक्टर 25 तक मेट्रो विस्तार का काम पूरा
एयरपोर्ट लाइन के सेक्टर 25 तक विस्तार का काम पूरा हो चुका है. बीते दो महीने से अधिक समय से इस लाइन पर ट्रायल चल रहा है. मेट्रो ने कहा कि हमारा काम लगभग पूरा हो चुका है. सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद हम परिचालन सुरक्षा जांच के लिए मेट्रो  रेल सुरक्षा आयुक्त को आवेदन भेजेंगे, जांच के बाद हरी झंडी मिलते ही मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Delhi News: हाई कोर्ट ने दिल्ली में तंबाकू उत्पादों की बिक्री से हटाया बैन, कहा- ऐसा कोई कानून नहीं

Delhi News: दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी, 2 अक्टूबर से 26 नए रूट पर दौड़ेंगी 151 बसें, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget