एक्सप्लोरर

Delhi: कनॉट प्लेस के होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर

चश्मदीदों के अनुसार, आग लगने की ये घटना सुबह 8 बजे की है. होटल के किचन में जब आग की लपटें नजर आईं, उस दौरान एक कर्मचारी अंदर ही मौजूद था.

Connaught Place Hotel Fire: देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित सिनसिटी रेस्ट्रोरेंट एंड बार में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई है. हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश में जुट गईं. इस हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है.

चश्मदीदों के अनुसार, आग लगने की ये घटना सुबह 8 बजे की है. होटल के किचन में जब आग की लपटें नजर आईं, उस दौरान एक कर्मचारी अंदर ही मौजूद था, जो समय रहते बाहर निकल आया. पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए उसे एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेज दिया है. कनॉट प्लेस में आग लगने की वजह से अफरातफरी का माहौल है. धुएं का गुबार दूर तक देखा जा सकता है.

फायर टेंडर ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. कनॉट प्लेस के जिस होटल में आग लगी है उसका नाम सन सिटी बताया जा रहा है. ये आग सन सिटी होटल के पिछले हिस्से में लगी थी. आग इतनी खतरनाक थी कि धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा था. फिलहाल, इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि होटल सनसिटी में आग कैसे लगी?

तीन दिन पहले यानि 18 जनवरी को दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर एनटीपीसी इको पार्क में भी आग लगी थी. उस घटना में किसी के जान को नुकसान नहीं हुआ था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उस घटना के बारे में बताया कि बदरपुर एनटीपीसी इको पार्क में आग लगने की सूचना शाम 5 बजकर 39 मिनट पर मिली थी. उसके तत्काल बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. इसी तरह 15 जनवरी को बाहरी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में 15 जनवरी को आग लगने की घटना सामने आई थी. फायर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक छह दिन पहले मुंडका में जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वो वही इमारत है जहां पिछले साल आग लगी थी और 27 लोगों की मौतें हुई थी. 

यह भी पढ़ें: 'एलजी से तनातनी के बदले इन मसलों पर देते जोर तो बदल जाती दिल्ली की तकदीर' गौतम गंभीर का केजरीवाल पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget