एक्सप्लोरर

Delhi Fire Accident: दिल्ली के पीतमपुरा में दर्दनाक हादसा, आग में झुलसने से 6 लोगों की मौत, केस दर्ज

Pitampura Fire News: दिल्ली के पीतमपुरा में एक बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोग झुलस गए. इस अग्निकांड में 2 परिवारों के 6 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं.

Delhi: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में बृहस्पतिवार की शाम एक घर में आग लगने से छह लोगों की झुलसकर मौत हो गई. दमकल अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर यह आग लगी. अधिकारियों ने बताया कि रात आठ बजे पीतमपुरा से आग लगने की सूचना मिली और दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना में सात लोगों को स्थानीय पुलिस की मदद बचाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया. इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. पुलिस के स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी और उसके ऊपर तीन अन्य मंजिल इसके धुएं की चपेट में आ गए. प्रारंभिक जांच के अनुसार हादसे में मरने वाले लोग दो परिवारों के हैं और उनकी उम्र 25 से 60 साल के बीच है. पुलिस ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है.

अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि मौर्या एन्क्लेव पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत), 285 (लापरवाहीपूर्ण आचरण) और धारा 336 (जिंदगियां खतरे में डालना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. 

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि घटना में जान गंवाने वाली चार महिलाओं समेत छह लोग दो अलग-अलग परिवारों से थे और इमारत की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर किराए पर रह रहे थे. अस्पतालों से मिली सूचना के अनुसार, मृतकों की पहचान राकेश गुप्ता (62), रेनू गुप्ता (62), श्वेता (30), शानू वर्मा (27), संतोष (25) और कीर्ति (25) के रूप में की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत की पहली मंजिल पर आग लगी और आग लगने की वजह अभी पता नहीं चली है. मामले की जांच की जा रही है.  

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: जमीन से आसमान तक अचूक होगी सुरक्षा, झांकी में दिखेगा महिला सशक्तिकरण का नजारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget