एक्सप्लोरर

दिल्ली मे जल्दी अमीर बनने की चाह में बर्बाद हुआ करियर, फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने उड़ाए 5 करोड़

Delhi News: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने फाइनेंस कंपनी के पूर्व मैनेजर विनय नेगी को करोड़ों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया.फर्जी लोन खातों के जरिए 5 करोड़ रुपये की रकम हड़पी.

Delhi Crime News: एक बड़ी फाइनेंस कंपनी के भीतर चल रही करोड़ों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कंपनी के पूर्व मैनेजर विनय नेगी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बड़ी ही चतुराई से फर्जी लोन खातों के जरिए कंपनी की करीब 5 करोड़ रुपये की रकम हड़प ली. इस सनसनीखेज खुलासे के बाद कॉरपोरेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है. आरोपी ने अपने पद और अधिकारों का दुरुपयोग कर पैसा अपने और एक साथी के खातों में ट्रांसफर कर दिया.

जांच में पता चला कि आरोपी विनय नेगी, जो कि कंपनी में लोन वितरण का कार्य देखता था, उसने जालसाजी से रकम को SBI और कोटक महिंद्रा बैंक में अपने खातों में और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपने साथी अमित भंडारी के खाते में भेजा. यह पूरा फर्जीवाड़ा धीरे-धीरे कर के 3.23 करोड़ रुपये तक पहुंचा, लेकिन विस्तृत बैंक विश्लेषण में पता चला कि असल में यह घोटाला करीब 5 करोड़ का है. EOW थाना में FIR दर्ज किया गया है, और आरोपी को बीएनएस की विभिन्न धाराओं 316(5), 318(4), 336(3), 340(2), 61(2) के तहत गिरफ्तार किया गया.

घर से हुई गिरफ्तारी, साथी अभी फरार

दिल्ली पुलिस की टीम ने, जिसमें इंस्पेक्टर जसवीर और एएसआई अशोक कुमार शामिल थे, आरोपी को 8 मई को वसुंधरा, गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार किया. वहीं उसका साथी अमित भंडारी, जो इस फ्रॉड का अहम हिस्सा है, अब भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

लालच और लत ने डुबोया सब कुछ

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी विनय नेगी शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग के जरिए जल्दी पैसा कमाने के सपने देख रहा था. लेकिन न जानकारी थी, न अनुभव. जब ट्रेडिंग में घाटा होने लगा तो उसने कंपनी का पैसा उड़ाने की योजना बनाई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget