एक्सप्लोरर

पत्रकार उमेश उपाध्याय की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Umesh Upadhyay Death: मशहूर पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय की रविवार को मृत्यु हो गई. 64 वर्षीय उमेश उपाध्याय ने सियासत, खेल, विज्ञान सहित अन्य विषयों पर लिखे लेख से लोगों का ज्ञानवर्धन किया.

Umesh Upadhyay Death:  दिल्ली में एक बहुमंजिला इमारत से गिरने से जाने माने पत्रकार उमेश उपाध्याय की मौत हो गई. उमेश अपनी इमारत में हुए मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने के लिए गए हुए थे, निरीक्षण करते समय वह वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गए. उनके निधन के बाद पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है.

पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "डिजिटल मीडिया से लेकर टेलीविजन के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार और लेखक उमेश उपाध्याय जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ओम शांति!"

 

चौथी मंजिल से गिरने के बाद उमेश उपाध्यय को घायल अवस्था में आनन फानन में वसंत कुंज स्थित ‘इंडियन स्पाइनल सेंटर’में भर्ती कराया गया था. इसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने ट्रिटमेंट करने के बाद उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने क्या कहा?
घटना के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली थी कि वसंत कुंज स्थित ‘इंडियन स्पाइनल सेंटर’ में घायल उपाध्याय को भर्ती कराया गया है.  

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सुबह करीब साढ़े दस बजे जब उमेश उपाध्याय अपने भवन के रेनोवेशन काम का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान उमेश उपाध्याय दुर्घटनावश इमारत की चौथी मंजिल से दूसरी मंजिल पर गिर पड़े. 

अधिकारी ने बताया कि ऊंचाई से गिरने की वजह से व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी थी. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद घायल उमेश उपाध्याय को सुबह करीब 11 बजे 'इंडियन स्पाइनल सेंटर' ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना में कार्रवाई को लेकर अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत पोस्टमार्टम और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है. 

कौन हैं उमेश उपाध्याय?
बता दें, मृतक उमेश उपाध्याय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए थे. उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. इसके अलावा उन्होंने अलग- अलग सामाजिक, सियासत, खेल, विज्ञान सहित कई विषयों पर देश के जाने माने समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लेख लिखे. उमेश उपाध्याय ने लगभग तीन दशकों तक शिक्षा के क्षेत्र में अलग- अलग तरह से योगदान दिया. उन्होंने खेलों में कॉमेंट्री भी की.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मेला घूमने आए युवक की हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget