एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: दिल्ली की सात में से 6 सीटों पर नया चेहरा उतारने से BJP को नुकसान? एग्जिट पोल के रुझान ने किया हैरान

Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं जिसमें बीजेपी को सीटों का नुकसान दिख रहा है.

Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: दिल्ली में बीजेपी को सीटों का नुकसान हो सकता है. यह जानकारी एग्जिट पोल (Exit Poll) के रुझानों से सामने आई है. एबीपी सी वोटर के सर्वे में बीजेपी को 4 से 6 सीटें और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है. एग्जिट पोल के नतीजों को देखने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे कि क्या कांग्रेस और आप के साथ चुनाव लड़ने से बीजेपी को नुकसान हो रहा या प्रत्याशियों को बदलने से बीजेपी को नुकसान हो रहा है? 

बीजेपी उत्तर-पूर्व दिल्ली को छोड़कर सभी सीटों के प्रत्याशियों को बदल दिया और नए चेहरे को मौका दिया. जिन चेहरों को हटाया गया था उनमें से चार ने दो बार लोकसभा का चुनाव जीता था. बीजेपी ने नई दिल्ली सीट की दो बार की सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षा लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को उतारा तो वहीं गौतम गंभीर की सीट पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया.

बीजेपी ने बदल दिए ये चेहरे
चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को उतारा गया. उत्तर-पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदौलिया को प्रत्याशी बनाया गया. यहां के सांसद हंस राज हंस को पंजाब से उतारा गया है. पश्चिमी दिल्ली में परवेश साहेब सिंह वर्मा की जगह कमलजीत सहरावत को कैंडिडेट बनाया. दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधुड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधुड़ी को टिकट दिया गया. केवल उत्तर-पूर्व दिल्ली के दो बार के सांसद मनोज तिवारी को फिर से मौका दिया गया है.

वोट शेयर में गिरावट 
2014 और 2019 के चुनाव में दिल्ली की सीटों पर बीजेपी के प्रदर्शन की बात करें तो बीजेपी को क्रमशः 46.40 और 56.86 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे हैं कि बीजेपी को 51 से 54 फीसदी वोट मिल सकते हैं. ऐसे में उसे वोटों का नुकसान होता दिख रहा है. 

2014 बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत का मार्जिन
सीट के आधार पर बात करें तो बीजेपी 2014 में चांदनी चौक पर यह 1.36 लाख वोटों से अधिक के अंतर से जीती थी. उत्तर-पूर्व दिल्ली में 1,44,084 के अंतर से, पूर्वी दिल्ली में 1,90,463 से, नई दिल्ली में 1,62,708 से, उत्तर पश्चिम दिल्ली में 1,06,802, पश्चिमी दिल्ली में 2,68,586 और दक्षिणी दिल्ली में 1,07,000 वोटों के अंतर से चुनाव जीती थी. 

2019 में बढ़ गया था जीत का मार्जिन
2019 में जीत का मार्जिन 2014 के चुनाव से ज्यादा था. चांदनी चौक पर 228,145 वोटों के अंतर से, उत्तर पूर्व दिल्ली पर 366,102, पूर्वी दिल्ली पर 391,222, नई दिल्ली पर 256,504, उत्तर पश्चिम दिल्ली 553,897, पश्चिमी दिल्ली पर  578,586 और दक्षिण दिल्ली में 367,043 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- Exit Poll 2024: क्या आप और कांग्रेस का साथ दिल्ली में बिगड़ा सकेगा BJP का खेल? एग्जिट पोल ने चौंकाया

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के 17 प्रदर्शनकार्यों को जमानत, कोर्ट ने DCP से मांगी रिपोर्ट
जंतर-मंतर के 17 प्रदर्शनकार्यों को जमानत, कोर्ट ने DCP से मांगी रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस ने खारिज किए महिलाओं से बदसलूकी के आरोप, वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने खारिज किए महिलाओं से बदसलूकी के आरोप, वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार
स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत
स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट
दिल्ली में कई रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें पूरा रूट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
Bypolls Election 2026 Live: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
LIVE: बंगाल में उपचुनाव के बीच हुमायूं कबीर गिरफ्तार, कहा- 'पुलिस खुद गड़बड़ी कर रही'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! लोगों के लिए पानी नहीं और BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
महाराष्ट्र में 75 फीसदी सूखा! BMC सड़कें धोने के लिए खर्च करेगी 8 करोड़
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Embed widget