एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: क्या आप और कांग्रेस का साथ दिल्ली में बिगाड़ सकेगा BJP का खेल? एग्जिट पोल ने चौंकाया

Delhi Exit Poll 2024: दिल्ली में बीजेपी फिर से सात सीट जीतकर हैट्रिक बनाने की उम्मीद कर रही है लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे उस ओर इशारा करते नजर नहीं आ रहे हैं.

Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll 2024: राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर एग्जिट पोल (Exit Poll) का रुझान सामने आ गया है. कई एग्जिट पोल में बीजेपी को सीटों का नुकसान दिख रहा है जबकि अन्य में बताया जा रहा है कि बीजेपी जीत की हैट्रिक बना सकती है. 2024 का चुनाव दिल्ली के लिहाज से अलग है क्योंकि यहां बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन (कांग्रेस और आम आदमी पार्टी) है. पिछले चुनाव में ये दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही थीं. एग्जिट पोल में बीजेपी को नुकसान की जताई जा रही आशंका से यह जाहिर हो गया है कि इन दोनों पार्टियों के गठजोड़ ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के नंबर में कटौती कर दी है. 

एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल को अगर देखें तो बीजेपी को यहां 4 से 6 सीटें और इंडिया गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है. वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 51 फीसदी और इंडिया गठबंधन को 46 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे बताते हैं कि बीजेपी को छह से सात सीटें मिल सकती हैं जबकि इसका वोट शेयर 54 फीसदी रहेगा. वहीं, इंडिया गठबंधन के खाते में 0-1 सीट जाती दिख रही हैं और इसका वोट शेयर 44 फीसदी रहेगा. 

एग्जिट पोल में बीजेपी के वोट शेयर में गिरावट
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में बीजेपी 6 सीटें मिल रही हैं. यहां इंडिया गठबंधन को एक सीट मिलने का अनुमान है. बीजेपी यहां 52 प्रतिशत वोट ले जाएगी जबकि इंडिया को 44 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है. हालांकि अन्य एग्जिट पोल जैसे कि इंडिया न्‍यूज डी-डायनेमिक, जन की बात, न्‍यूज 24 टूडेज चाणक्‍य, न्‍यूज नेशन, टीवी नाइन भारतवर्ष-पोलस्‍टार में बीजेपी सभी सात सीटें जीतती दिख रही है.

2019 में बढ़े थे बीजेपी और कांग्रेस के वोट 
अब मौजूदा एग्जिट पोल की तुलना 2019 और 2014 के चुनाव के नतीजों से करते हैं.  2014 के चुनाव में बीजेपी को 46.40 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि आप को 32.90 और कांग्रेस 15.10 प्रतिशत वोट मिला था. 2019 में बीजेपी और कांग्रेस के वोटों में बढ़ोतरी हुई जबकि आप के वोट गिरे. 2019 में बीजेपी के पक्ष में 56.86 प्रतिशत और कांग्रेस के पक्ष में 22.51 प्रतिशत वोट गए जबकि आप केवल 18.11 प्रतिशत ही ले पाई है. लेकिन 2024 के एग्जिट पोल के नतीजे में बीजेपी को वोटों का नुकसान दिख रहा है और यहां इंडिया गठबंधन वोट के लिहाज से मजबूत हुई है. 

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: 'जेल में आपका केजरीवाल...', सरेंडर करने से पहले दिल्ली के CM ने बताया अपना शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget