एक्सप्लोरर

Delhi Encounter: जितेंद्र गोगी गैंग का शूटर समेत दो गिरफ्तार, हत्या, डकैती और लूट के हैं आरोपी

Delhi News: बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. गोली विशाल उर्फ बादल के घुटने में लगी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को धर दबोचा.

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा. आरोपियों में एक विशाल उर्फ बादल पीएस अशोक विहार क्षेत्र में हुई हत्या-सह-डकैती का मुख्य आरोपी है. विशाल को पुलिस ने 5000 किलोमीटर पीछा करने के बाद धर दबोचा. दूसरा आरोपी अमित उर्फ कन्हैया जितेंद्र गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य है. उत्तर-पश्चिम जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) को सफलता मिली. बताया जाता है कि 21-22 मार्च की दरमियानी रात हत्या, डकैती और लूटपाट में शामिल दो बदमाशों के आने की सूचना थी.

एसआई रवि सैनी को सूचना मिली थी कि दोनों बदमाश निरंकारी भवन, डीडीए ग्राउंड के पास साथियों से मिलने आने वाले हैं. सूचना पर एएटीएस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जाल बिछाया. रात में दोनों संदिग्ध ग्रे रंग की स्कूटी पर पहुंचे. घात लगाए बैठी एएटीएस की टीम ने रुकने का इशारा किया. बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. गोली विशाल उर्फ बादल के घुटने में लगी.

मुठभेड़ के बाद दो अपराधी गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को मौके से धर दबोचा गया. पुलिस ने बताया कि विशाल उर्फ बादल अशोक विहार हत्या-सह-डकैती केस का वांटेड था. विशाल का पुलिस ने दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश और हरियाणा तक पीछा किया. एएटीएस ने तकनीकी निगरानी, कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए आखिरकार सटीक जानकारी निकालकर मुखर्जी नगर में घेराबंदी की. मुठभेड़ के दौरान अमित उर्फ कन्हैया ने एसआई रवि सैनी पर भी गोली चलाई.

हत्या, डकैती और लूटपाट का आरोप

गनीमत रही कि रवि सैनी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी. पुलिस की मुस्तैदी और साहसिक कार्रवाई की वजह से दोनों खतरनाक अपराधी आखिरकार शिकंजे में आ गए. पुलिस ने बताया कि जितेंद्र गोगी गैंग का सक्रिय सदस्य अमित उर्फ कन्हैया सशस्त्र डकैती केस का घोषित अपराधी है. मुखर्जी नगर पुलिस को भी हत्या की कोशिश के मामले में तलाश थी. अमित पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार, दो जिंदा कारतूस, एक चोरी की स्कूटी बरामद की है. स्कूटी पीएस बुराड़ी क्षेत्र से चुराई गई थी.

ये भी पढ़ें- पांच साल से फरार हत्यारा आखिर दिल्ली पुलिस के शिकंजे चढ़ा, क्या है आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget