एक्सप्लोरर

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने पर देवेंद्र यादव का बड़ा बयान, 'दलित और अल्पसंख्यकों ने...'

Delhi Election Result 2025: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की हार पर देवेंद्र यादव ने कहा कि दलित और अल्पसंख्यकों का वोट नहीं मिलने से हमारे वोट शेयर प्रभावित हुए और बीजेपी को लाभ मिला.

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी को दलित और अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने में सफलता नहीं मिली, जिससे बीजेपी को सीधा फायदा हुआ है. उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ. यादव ने कहा कि चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की और पूरी निष्ठा से पार्टी के लिए काम किया.

यादव के मुताबिक, दलित और अल्पसंख्यक मतदाता हमेशा से BJP की राजनीति से असहज रहे हैं. लेकिन, इस बार आम आदमी पार्टी के प्रचार से प्रभावित होकर उन्होंने अपना वोट कांग्रेस को नहीं दिया. AAP ने यह धारणा बना दी कि वही सरकार बना रही है, जिससे BJP विरोधी वोट कांग्रेस को नहीं मिल पाए. उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए एक चुनौती है और भविष्य में इसे लेकर रणनीति तैयार करने की जरूरत है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के हक के लिए लड़ाई लड़ी है. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने सही उम्मीदवार मैदान में उतारे, लेकिन वोट प्रतिशत 6.5 प्रतिशत तक ही सीमित रह गया. इसके बावजूद कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और लगातार अपनी विचारधारा पर अडिग रहेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता तक अपनी नीतियों को बेहतर तरीके से पहुंचाने की दिशा में आगे काम करेगी.

देवेंद्र यादव ने BJP पर साधा निशाना

देवेंद्र यादव ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी अपनी विचारधारा पर कायम रहेगी और गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी. उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद उसने अपने वादे पूरे नहीं किए और जनता अब उनकी राजनीति को अच्छी तरह समझने लगी है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की भलाई और देश की प्रगति के लिए काम करना है. भविष्य में कांग्रेस जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और विश्वास जीतने के लिए नई रणनीतियों पर काम करेगी.

ये भी पढ़ें- 'अरविंद केजरीवाल पंजाब को...', उदित राज-स्वाति मालीवाल और BJP की दावों से सियासी सनसनी, क्या समाप्त हो जाएगी AAP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget