एक्सप्लोरर

'रोहतास नगर में पाइपलाइन बिछाकर टैंकर माफिया को करेंगे खत्म', BJP के CM फेस पर क्या बोले जितेंद्र महाजन

Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा में रोहतास नगर का प्रतिनिधित्व करने जा रहे जितेंद्र महाजन ने अगले 5 साल का एजेंडा रखा. उन्होंने बीजेपी के सीएम फेस पर भी जवाब दिया.

Rohtas Nagar Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार बनाने की कवायद कर रही है. रोहतास नगर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार निर्वाचित बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन ने बीजेपी की लंबे अंतराल बाद सत्ता में वापसी पर खुशी जताई. जीत के बाद उन्होंने एबीपी न्यूज से चर्चा की है. चर्चा के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से राय रखी.

जितेंद्र महाजन ने प्राथमिकताओं को गिनाते हुए कहा, "विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बनी हुई है. कई जगहों पर पाइपलाइन भी नहीं डाला गया है. ट्यूबवेल से पानी हफ्ते में एक बार आता है. लोगों की बुनियादी समस्या हल करना प्राथमिकता में होगा." बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जोर-शोर से गारंटी की बात बीजेपी ने की थी. जितेंद्र महाजन ने कहा कि अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. इसलिए अगले पांच वर्षों में सभी गारंटियों को पूरा करने पर फोकस होगा.

जितेंद्र महाजन की क्या होगी प्राथमिकता?

उन्होंने खास तौर पर रोहतास नगर में पानी की समस्या और टैंकर माफिया पर कड़ा रुख अपनाने का वादा किया. महाजन ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए बीजेपी ने अशोक नगर फ्लाईओवर का मुद्दा उठाया. बीजेपी विधायकों की मांग को आम आदमी पार्टी की सरकार ने नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में लंबित परियोजनाओं को पूरा करने का काम किया जाएगा.

अबकी बार दिल्ली में बीेजपी की सरकार

तीसरी बार रोहतास नगर से विधायक चुने गए महाजन से मुख्यमंत्री पद का भी सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर पार्टी का फैसला सर्वमान्य होगा. दूसरी बार लगातार रोहतास नगर की जनता ने जितेंद्र महाजन पर भरोसा जताया है. बताते चलें कि जितेन्द्र महाजन दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. 

ये भी पढ़ें-

Delhi Election Results 2025: 'अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं अन्ना हजारे,' संजय राउत ने क्यों किया ये दावा?

 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget