एक्सप्लोरर

Delhi Election Results 2025: 'अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं अन्ना हजारे,' संजय राउत ने क्यों किया ये दावा?

Delhi Election Results 2025: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की हार के बाद अन्ना हजारे ने कहा था कि उनका सारा ध्यान शराब पर था. दिल्ली चुनाव में AAP 22 सीटों पर सिमट गई है.

Delhi Election Results 2025: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की हार के बाद शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार (9 फरवरी, 2025) को एक चौंकाने वाला बयान दिया है. संजय राउत ने कहा, "दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से अन्ना हजारे बहुत खुश हैं."

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने अन्ना हजारे पर सवाल खड़े करते हुए कहा, "मोदी सरकार में हुए करप्शन पर वो क्यों कुछ नहीं बोलते? मोदी सरकार के मामले पर वो चुप्पी साध लेते हैं, जबकि केजरीवाल की हार से वो खुश हैं." संजय राउत ने कहा, "देश को एक उद्योगपति लूट रहा है, और उन्हीं की आमदनी बढ़ती जा रही है. सारा फायदा एक ही आदमी को  मिल रहा है. लोकतांत्रिक देश में ये कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है." उन्होंने आगे कहा, "ऐसे हालात में भी अन्ना हजारे का चुप्पी साध लेना ठीक नहीं है."

वोटर लिस्ट को लेकर साधा निशाना
वोटर लिस्ट को लेकर मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठ रहे थे, ठीक उसी तरह दिल्ली में भी AAP नेताओं ने सवाल उठाए. इन सब मुद्दों पर भी अन्ना हजारे ने कुछ नहीं कहा." उन्होंने आगे कहा, "इसी तरह की शिकायतें हरियाणा चुनाव के समय भी आई थी और बिहार चुनाव के समय भी ऐसा ही मामला था."

बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

संजय राउत ने आरोप लगाया कि 2014 में बीजेपी जब से पावर में आई है, तबसे संवैधानिक तरीके से देश में चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं. बीजेपी धनबल और सत्ताबल का दुरुप्रयोग कर चुनाव जीत रही है.

'केजरीवाल का सारा ध्यान शराब पर था'

अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैंने अरविंद केजरीवाल को जो शासन करने के तरीके बताए थे, उन पर केजरीवाल ने ध्यान नहीं दिया. अरविंद केजरीवाल का सत्ता में आने के बाद सारा ध्यान शराब पर था." उन्होंने आगे कहा, " मैं हमेशा उस व्यक्ति को टिकट देने का पक्षधर रहा हूं, जिसकी सामजिक छवि साफ सुथरी हो, जिस पर किसी तरह के आरोप ना हों."

ये भी पढ़े:

दिल्ली में कब होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण? सामने आया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget