एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर स्वाति मालीवाल का चौंकाने वाला बयान, 'मैं तो बस यही आशा करती हूं कि...'

Delhi Exit Poll Result 2025: स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में सड़क, पानी, यमुना और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर अगले पांच साल काम हो. दिल्ली को पेरिस बनाने का वादा करने वालों ने सूडान जैसा बना दिया.

Delhi Chunav Exit Poll Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद तमाम एग्जिट के आंकड़े सामने आ गए हैं. इन एग्जिट पोल पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बहुत समझदार है. उन्होंने सोच-समझ कर ही वोट किया है. एग्जिट पोल कभी सही होते हैं, कभी गलत होते हैं. बहुत नजदीकी मुकाबला है.

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, "मैं तो बस यही आशा करती हूं कि अगली सरकार दिल्ली के लोगों के लिए काम करेगी. सड़क, पानी, यमुना और वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर अगले पांच साल काम हो. सरकार चाहे किसी की भी बने, वो जनता के लिए काम करे. दिल्ली को पेरिस बनाने का वादा करने वालों ने इसे सूडान जैसा बना दिया."

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद नजरें काउंटिंग पर टिकी हैं. चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं. ज्यादातर में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. हालांकि, दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, यह 8 फरवरी को जब वोटों की गिनती होगी और नतीजे आएंगे, तभी पता चलेगा. दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं.

एग्जिट पोल के आंकड़े पर एक नजर

आइए एक बार तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े पर एक नजर डालते हैं. पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 39-44 सीटें, आप को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं. पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं.

वहीं मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी को 35-40, आप को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है. पी-मार्क के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार दिल्ली में बीजेपी को 39-49, आप को 21-31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है.

पोल डायरी के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार दिल्ली में बीजेपी को 42-50, आप को 18-25 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है. चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39-44 सीटों तक जीत मिल सकती है, जबकि आप को 25-28 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 2-3 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है. जेवीसी पोल के एग्जिट पोल में बीजेपी को 39 से 45 सीट, आप को 22-31 सीटें और कांग्रेस को 0-2 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget