एक्सप्लोरर

दिल्ली में 2015 और 2020 के एग्जिट पोल में क्या हुई थी भविष्यवाणी, नतीजों में कितना था अंतर?

Delhi Election 2025: दिल्ली में साल 2020 के विधानसभा चुनाव में औसतन आठ एग्जिट पोल ने 54 सीटों के साथ AAP की शानदार जीत की भविष्यवाणी की थी, जो फाइनल नतीजों के काफी करीब रहे.

Delhi Assembly Election Exit Poll: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार (5 फरवरी) को सभी 70 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. शाम छह बजे तक वोटिंग होगी. इस समय तक जो लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें वोट डालने की इजाजत रहेगी. शाम 6.30 बजे के बाद इस बार के एग्जिट पोल के आंकड़ें सामने आएंगे. फाइनल नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे. 

इस रिपोर्ट में हम साल 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को समझने की कोशिश करते हैं और जानते हैं कि ये फाइनल परिणाम के कितने करीब थे. 

साल 2020 का एग्जिट पोल?

दिल्ली में साल 2020 के विधानसभा चुनाव में औसतन आठ एग्जिट पोल ने 54 सीटों के साथ AAP की शानदार जीत की भविष्यवाणी की थी, वहीं बीजेपी को 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया था. जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया था. इस बार सर्वे की सटीकता पांच साल पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई थी क्योंकि फाइनल नतीजों में 'आप' को 62 सीटों पर और बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी.

'इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया' पोल फाइनल नतीजों के सबसे करीब था. इसने आप को 59 से 68 सीटें और बीजेपी को 2 से 11 सीटें दी थीं. तीन एजेंसियां जिसमें, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया, एबीपी न्यूज-सीवोटर, और रिपब्लिक टीवी-जन की बात- ही भविष्यवाणी करने वाले एकमात्र सर्वे थे कि आम आदमी पार्टी फिर से 60 सीटों का आंकड़ा पार कर सकती है.

साल 2015 का एग्जिट पोल?

इस बार, विश्लेषण किए गए 6 एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन कोई भी इसकी जीत की सीमा का अनुमान लगाने में सक्षम नहीं था. इन छह सर्वे के औसत आंकड़ों के अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को 45 सीटें मिलीं, जबकि बीजेपी 24 सीटों और कांग्रेस को एक सीट पर जीत का अनुमान लगाया गया था. जब फाइनल नतीजे घोषित हुए तो इस दौरान आम आदमी पार्टी को 67 और बीजेपी को 3 सीटों पर जीत मिली.

2015 में किसी भी एग्जिट पोल में AAP को 60 सीटों का आंकड़ा पार करते हुए नहीं देखा गया था, और केवल एक ने भविष्यवाणी की थी कि पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी. एक्सिस माई इंडिया सर्वेक्षण, जिसमें AAP के लिए 53 सीटों का अनुमान लगाया गया था, वास्तविक परिणाम के सबसे करीब था. इंडिया टीवी-सीवोटर ने AAP के लिए सबसे कम 39 सीटों का अनुमान लगाया था.

हालांकि, बीजेपी के लिए एग्जिट पोल काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन AAP को चुनौती देने के लिए ये पर्याप्त नहीं थे. एक को छोड़कर सभी सर्वेक्षणों ने बीजेपी को 20 सीटों से ऊपर जीतने का अनुमान लगाया. एक्सिस माई इंडिया ने भविष्यवाणी की थी कि वह 17 सीटें जीतेगी. टुडेज़ चाणक्य और एक्सिस माई इंडिया ने सही भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस एक भी सीट जीत नहीं पाएगी. इंडिया टुडे-Cicero ने कांग्रेस को 4 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया था.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में अपने परिवार के साथ केजरीवाल, सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया समेत इन AAP नेताओं ने डाले वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget