एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'दिल्ली में AAP ने कुछ नहीं किया, बीजेपी...', देवेंद्र यादव का दावा 

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने रेहड़ी पटरी वालों भरोसा दिया कि सरकार बनने पर अजीविका को संरक्षण देने वाला रेहड़ी पटरी अजीविका सरंक्षण कानून 2014 लागू करेंगे.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान में अब महज दो दिनों का समय शेष बचा है. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कल शाम पांच बजे थम जाएगा. इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी दलों के नेताओं और उनके प्रत्याशियों ने अपने और अपनी पार्टी के लिए प्रचार की गति को तेज कर दिया है. फिलहाल, दिल्ली में प्रचार का दौर चरम पर है. 

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष एवं बादली से प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने अपने चुनाव अभियान में तेजी लाते हुए बादली विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने के साथ दो पदयात्राएं और दो जनसभाएं की जिनमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के वैष्णो मंदिर में जाकर आर्शीवाद लिया और क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना भी की.

देवेंद्र यादव ने पदयात्रा और जनसभाओं के दौरान एक तरफ सामाजिक और धार्मिक संगठनों, निवासियों के कल्याण संघों और गरीबों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी के साथ बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों सहित क्षेत्र की बदहाली, प्रदूषण की समस्या सहित अन्य समस्याओं का हल निकालने के लिए संस्थाओं की भागीदारी पर भी चर्चा की. 

रेहड़ी पटरी वालों को दिया ये भरोसा 

दूसरी तरफ उन्होंने रेहड़ी पटरी वालों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना. उन्होंने भरोसा दिया कि सरकार बनने पर प्राथमिकता के तौर पर रेहड़ी-पटरी वालों की अजीविका को संरक्षण देने वाले रेहड़ी-पटरी अजीविका सरंक्षण कानून 2014 को लागू करेंगे.

'AAP ने कुछ नहीं किया' 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "बादली विधानसभा के लोग कांग्रेस का समर्थन करेंगे. लोगों को भरोसा है कि कांग्रेस की जीत के बाद बादली का विकास होगा. दिल्ली की जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है. अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं किया. बीजेपी नफरत फैलाने और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है."

पहली कैबिनेट गारंटियों को लागू करेंगे 

देवेंद्र यादव के अनुसार अरविंद केजरीवाल सरकार ने जनता से सिर्फ खोखले वादे किए. मोदी सरकार ने पूरी तरह से जनता की अनदेखी की है. जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस सरकार का गठन होगा, हम कांग्रेस की गारंटियों को पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी देकर और बिना किसी देरी के अपनी गारंटियों को कार्यान्वित करने की दिशा में कदम उठाएंगे.

Delhi Election 2025: 'दिल्ली में AAP ने कुछ नहीं किया, बीजेपी...', देवेंद्र यादव का दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget