एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में गर्माया जमीन कब्जे का मुद्दा, BJP के आरोप पर क्या बोले सोमनाथ भारती?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव में कथित जमीन कब्जे पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान मचा है. बीजेपी के आरोप पर आप विधायक सोमनाथ भारती ने पलटवार किया है.

Delhi Chunav 2025: दिल्ली में चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने सामने है. बीजेपी ने आप विधायक सोमनाथ भारती पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया था. अब उन्होंने पलटवार किया है. सोमनाथ भारती ने कहा, "मामला बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी से जुड़ा है. जमीन हड़पने के मामले में मेरा नाम घसीटा जा रहा है." मिठापुर गांव में जमीन पर अवैध कब्जे का विवाद था. जमीन सीनियर सिटिजन महावीर प्रसाद सिंह की थी.

सोमनाथ भारती के अनुसार, जमीन पर बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जबरन कब्जा करने का प्रयास किया था. आप विधायक ने कहा, "बिना किसी निजी स्वार्थ के दिल्ली हाईकोर्ट में मैंने जमीन का मुकदमा लड़ा. अदालत ने विवादास्पद जमीन पर स्टे ऑर्डर दे दिया. दिल्ली हाईकोर्ट के केस नंबर W.P.(C) 13994/2023 “महावीर प्रसाद बनाम ग्राम सभा मिठापुर” में देखी जा सकती है." बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक सोमनाथ भारती पर जमीन कब्जा करने आरोप लगाया था.

चुनाव से पहले जमीन कब्जे पर मचा बवाल

सोमनाथ भारती ने संबित पात्रा पर भी गलतबयानी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जमीन वास्तव में बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के अवैध कब्जे से जुड़ी है. आप विधायक के मुताबिक बीजेपी पूरी तरह झूठ बोल रही है. जनता को गुमराह करने का प्रयास है. उन्होंने कहा, “नाइंसाफी के खिलाफ लड़ रहे बुजुर्ग महावीर प्रसाद की मैंने मदद की. बीजेपी सांसद को बचाने के लिए मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा रही है.”

आप विधायक ने BJP पर किया पलटवार

विधायक ने बीजेपी से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी के दोगलेपन को देख रही है. बीजेपी का झूठा प्रचार चुनावी राजनीतिक हिस्सा है. सोमनाथ भारती ने कहा, "चुनाव में विरोधियों को फंसाने के लिए बीजेपी फर्जी आरोप लगाती है. इससे पहले भी बीजेपी नेताओं पर फर्जी मामलों को तूल देने का आरोप लग चुका है. जनता से अपील है कि झूठे प्रचार से बचें और सच्चाई को समझें. सच्चाई की लड़ाई में मैं पीछे नहीं रहने वाला हूं."

ये भी पढ़ें-

बॉलीवुड के इस गाने पर डांस करना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन के पिता ने तोड़ दी शादी, लौटी बारात

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget