एक्सप्लोरर

'आम आदमी पार्टी हर झूठ का जवाब देगी', BJP के आरोपों पर संजय सिंह का पलटवार

Delhi Assembly Election 2025: आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी के आरोप को हास्यास्पद बताया. उन्होंने कहा कि 2013 में सुल्तानपुर के निर्वाचन आयोग को वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आवेदन दिया था.

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया.

संजय सिंह ने कहा कि आप बीजेपी के हर झूठ का जवाब देगी. आप किसी पूर्वांचली का वोट नहीं कटने देगी. बीजेपी की साजिश को नाकाम किया जाएगा. उन्होंने कहा, "दिल्ली में 30- 40 साल से यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोग रह रहे हैं. उन्होंने श्रम और परिश्रम से दिल्ली को बनाने का काम किया. वोटर लिस्ट से नाम हटवाने की साजिश को आप कामयाब नहीं होने देगी."

संजय सिंह ने कहा कि एक्सपोज होने के बाद बीजेपी आम आदमी पार्टी पर वोट बढ़वाने और कटवाने का हास्यास्पद आरोप लगा रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पूर्वांचली भाई-बहनों को रोहिंग्या और बांग्लादेशी बताकर वोट कटवाने के लिए आवेदन दिया है. शाहदरा विधानसभा में 11,000 लोगों का वोट काटने के लिए आवेदन किया गया. जनकपुरी विधानसभा में बीजेपी के 24 कार्यकर्ताओं ने 4,874 नाम वोटर लिस्ट से हटाने की अपील की. तुगलकाबाद विधानसभा में बीजेपी के 15 कार्यकर्ता 2,435 वोट कटवाने आगे आए. तुगलकाबाद में बूथ नंबर 117 पर बीजेपी ने 554 नाम वोटर लिस्ट से बाहर करने का दिया. पालम में बीजेपी के 9 कार्यकर्ताओं ने 1,641, रजौरी गार्डन में 6 कार्यकर्ताओं ने 571, हरी नगर में 4 कार्यकर्ताओं ने 637, करावल नगर में 2 कार्यकर्ताओं ने 3,260 वोट और मुस्तफाबाद में एक कार्यकर्ता ने 534 वोट रद्द करने का आवेदन दिया.

संजय सिंह का बीजेपी पर निशाना

संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या की आड़ में पूर्वांचलियों का वोट निरस्त करवाने के खिलाफ आप सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ेगी. आप सांसद ने संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वालों को झूठ के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता है. उन्होंने सुल्तानपुर की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया की बात करने वाले वीरेंद्र सचदेवा, पीएम मोदी को भेंट है. उन्होंने सुल्तानपुर के वोटर लिस्ट को चेक करने की भी चुनौती दी. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले वोटर लिस्ट में मेरा और मेरी पत्नी का नाम ढूंढ कर दिखाएं.

उन्होंने कहा, ''मैंने 2013 में सुल्तानपुर के जिला निर्वाचन आयोग को वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आवेदन दिया था. बीजेपी वाले कह रहे हैं कि 2018 के नगर पालिका चुनाव में मेरा नाम था. नगर पालिका की सूची मुख्यमंत्री योगी के कर्मचारी तैयार करते हैं. वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आवेदन देने के साथ मेरी जिम्मेदारी पूरी हो गई. नगर पालिका की वोटर लिस्ट से नाम नहीं हटाने का जिम्मेदार कर्मचारी की है. बीजेपी एक्सपोज हो चुकी है. चुनावी घोटाला देश दुनिया के सामने आ गया है. अब बीजेपी वोट कटवाकर दिल्ली चुनाव जीतना चाहती है''. उन्होंने कहा कि बीजेपी के आरोप में दम नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली की इस रूट पर रफ्तार भरने को तैयार नमो भारत ट्रेन, पीएम मोदी 5 जनवरी को दिखा सकते हैं हरी झंडी

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget