एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के अपार्टमेंट में लगी आग, बचने के लिए कूदी 83 साल की महिला की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के एक अपार्टमेंट में आग लग गई. दो महिलाओं ने उस फ्लैट की बालकनी में शरण ली जहां आग लगी थी लेकिन वे अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूद गईं.

Delhi Fire News: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के एक अपार्टमेंट में बुधवार (21फरवरी) को भीषण आग लगी है. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दरसल आग आवासीय इमारत के चौथी मंजिल पर लगी थी. आग लगने के बाद 83 वर्षीय एक महिला चौथी मंजिल से कूद गई जिसके कारण महिला की मौत हो गई और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कर ली गई है. 

जसुरी देवी के रूप में और घायल की पहचान 30 वर्षीय पूजा पंत के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि उन्हें एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली और टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, बचाव कार्य के लिए मामले की सूचना अग्निशमन अधिकारियों को दी गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा कि उन्हें दोपहर करीब 12.30 बजे द्वारका के सेक्टर 10 क्षेत्र में पैसिफिक अपार्टमेंट की चौथी और पांचवीं मंजिल पर दो अलग-अलग फ्लैटों में आग लगने की सूचना मिली. छह दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया और दोपहर 1.05 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. 

जान बचाने के लिए इमारत से कूद गईं
अधिकारी ने कहा, दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि दो महिलाओं ने उस फ्लैट की बालकनी में शरण ली जहां आग लगी थी लेकिन वे अपनी जान बचाने के लिए इमारत से कूद गईं. गर्ग ने कहा, दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां जसुरी देवी को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मृत घोषित कर दिया गया और पूजा पंत का इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और आग लगने के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है.

इस कारण लगी थी आग
दिल्ली पुलिस के अनुसार, द्वारका के सेक्टर 10 में पैसिफिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में आग लगने के बारे में पुलिस स्टेशन द्वारका में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी. पुलिस स्टेशन और अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. अग्निशामकों द्वारा बुझाया लिया गया. बालकनी पर मौजूद दो महिलाएं फ्लैट से कूद गईं, जिनमें से एक को दमकलकर्मियों ने बचा लिया. हालांकि, अधिक चोट वाली महिला गंभीर हालत में अस्पताल में है. आग लगने का कारण गैस रिसाव बताया गया.

रोहिणी में सोमवार को हुई थी आग की घटना
इससे पहले सोमवार को दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में भीषण आग लग गई थी. दिल्ली फायर सर्विसेज के मुताबिक, आग में करीब 130 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. अधिकारियों के मुताबिक, रविवार रात करीब 10 बजे आग लगने की कॉल मिली. उन्होंने बताया कि कुल 15 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. अग्निशमन अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP और कांग्रेस का गठबंधन टूट की कगार पर? सामने आई ये बड़ी वजह

किशन कुमार इस समय ABP न्यूज़ में बतौर कंसल्टेंट कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. किशन ABP न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग 3 सालों से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने लंगट सिंह कॉलेज, मुजफ्फरपुर से बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. कॉलेज में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. किशन राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- Kishanbjmc@Gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget