एक्सप्लोरर

दिल्ली के DU में ABVP का अनिश्चितकालीन धरना जारी, छात्र हितों पर प्रशासन की बेरुखी

Delhi News: दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और अभाविप समर्थित छात्र हितों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी है. छात्र समान शुल्क, होस्टल और ICC जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

दिल्ली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और ABVP समर्थित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र हितों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी है. आर्ट्स फैकल्टी में चल रहा यह धरना 24 घंटे का आंकड़ा पार कर चुका है.

यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रशासन से छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर कार्रवाई न करने के विरोध में किया जा रहा है. धरने की शुरुआत 21 जुलाई को ‘छात्र अधिकार मार्च’ के साथ हुई, जिसमें हजारों छात्रों ने भाग लिया.

SOL से शुरू होकर आर्ट्स फैकल्टी तक पहुंचा मार्च

यह मार्च स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से शुरू होकर आर्ट्स फैकल्टी तक पहुंचा, जहां पर छात्र कल से लगातार धरने पर बैठे हैं. अभाविप ने अपनी प्रमुख मांगों में सभी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए एक समान शुल्क (वन कोर्स-वन फी), केंद्रीकृत होस्टल आवंटन प्रणाली की स्थापना, दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) का गठन और उसका सक्रिय संचालन, तथा कॉलेजों में मनमानी फीस वृद्धि को वापस लेने को सम्मिलित किया.

इन मांगों में से जहां एक ओर प्रशासन ने केंद्रीकृत होस्टल आवंटन की मांग पर प्रतिक्रिया दी है, वहीं बाकी अहम मुद्दों पर अब तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है. जब तक सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक अभाविप छात्र हित में ऐसे ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा रहेगा.

हमें आर्ट्स फैकल्टी में बैठे 24 घंटे से अधिक हो चुके - सार्थक शर्मा 

अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हमें आर्ट्स फैकल्टी में बैठे 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक हमारी अधिकांश मांगों पर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है. केंद्रीकृत होस्टल प्रणाली की शुरुआत जरूर एक सकारात्मक कदम है, लेकिन यह काफी नहीं है.

छात्र महज प्रतीकात्मक सुधार नहीं, बल्कि ठोस बदलाव के हकदार हैं. अभाविप इस संघर्ष को आखिरी सांस तक जारी रखेगी. यह आंदोलन छात्र अधिकारों की रक्षा के लिए है, और हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं.

डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की

अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, लेकिन इसके छात्र आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं.

अभाविप ने हमेशा छात्र संघर्षों की अगुवाई की है और यह अनिश्चितकालीन धरना हमारे इसी अडिग संकल्प का प्रतीक है. केंद्रीकृत होस्टल व्यवस्था जैसे सुधार स्वागत योग्य हैं, लेकिन जब तक फीस निर्धारण से लेकर ICC की प्रभावी कार्यप्रणाली जैसी समस्याओं का संपूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. यह केवल विरोध नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय व्यवस्था में गरिमा, समानता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की लड़ाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
जामिया स्टूडेंट यूनियन के आखिरी अध्यक्ष बोले- छात्रों का लंबा संघर्ष रंग लाया
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
दिल्ली: व्यापारियों ने की कांग्रेस से महारैली टालने की मांग, कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 
AIMIM का बड़ा ऐलान, जामिया छात्र संघ चुनाव में उतारेगी उम्मीदवार 

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget