एक्सप्लोरर

LG के आदेश पर दिल्ली के सभी जिलाधिकारी आज गांव में गुजारेंगे रात, जानें क्यों?

Delhi politics: दिल्ली राजनिवास इस माह के प्रारंभ में 180 गांवों के प्रतिनिधियों के साथ ‘संवाद एट राजनिवास’ के बाद जिलाधिकारियों को एक रात गांव में गुजारने का आदेश दिया था.

Delhi News: दिल्ली के उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना के आदेश पर आज राजधानी के सभी 11 जिलों के जिलाधिकारी रविवार को दिन और रात का समय गांव में गुजारेंगे. इस दौरान वहां के लोगों के साथ बातचीत कर विकास कार्यों की योजनाएं बनाएंगे और अपनी अपनी रिपोर्ट एलजी को भेजेंगे. इस बारे में राजनिवास के अधिकारियों ने बताया कि इस माह के प्रारंभ में 180 गांवों के प्रतिनिधियों के साथ ‘संवाद एट राजनिवास’ का आयोजन किया गया था. इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने घोषणा की जिलाधिकारी अपने अपने जिलों में गांवों में एक रात गुजारेंगे.

राजनिवास के अधिकारियों के मुताबिक हर जिले के जिलाधिकारी सात जनवरी को सुबह गांवों में पहुंचेंगे और वहीं रात बितायेंगे. उन्होंने कहा कि गांवों में ठहरने के दौरान अधिकारी क्षेत्र एवं आसपास के गांवों के लोगों के साथ ‘संवाद’ सत्र करेंगे तथा फिर योजना तैयार करेंगे, जिसे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) अमल में लाएगा. बता दें कि उपराज्यपाल डीडीए के अध्यक्ष भी हैं.

विकास की योजना तैयार करेंगे जिलाधिकारी

राजनिवास के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरी कवायद का लक्ष्य महत्वाकांक्षी ‘दिल्ली ग्रामोदय अभियान’ के तहत दिल्ली के गांवों के लोगों के साथ संवाद कर उनके विकास की योजना तैयार करना है. डीडीए 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से यह महत्वाकांक्षी अभियान अमल में लाएगा.

दिल्ली एलजी कि सक्रियता चौंकाने वाली

दरअसल, दिल्ली पर अधिकार को लेकर आप और केंद्र सरकार के बीच काफी लंबा विवाद चला था. उसके बाद केंद्र सरकार ने संसद में दिल्ली संशोधन बिल 2023 पास किया. इस बिल के जरिए दिल्ली के एलजी को कई नये अधिकार दिए गए. मानसून सत्र के दौरान यह बिल पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद से एलजी दिल्ली के विकास कार्यों को लेकर पहले की तुलना में काफी ज्यादा सक्रिय हैं. संविधान संशोधन ​के तहत मिले अधिकारों से लैस एलजी ने कई मामलों में आप सरकार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. साथ की विकास से संबंधित कई पहुलाओं पर आगे बढ़कर कदम उठाते भी नजर आ रहे हैं.

बीजेपी के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा, गुजरात सरकार पर लगाया चैतर वसावा-पत्नी को फर्जी केस में फंसाने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget