एक्सप्लोरर

दिल्ली वालों का जीवन आसान करेगी DEVI, पीएम मोदी ने E-Buses को दिखाई हरी झंडी, जानें क्या होगा खास

DEVI E-Buses: दिल्ली सरकार ने 200 'देवी' इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाई. CM रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.

Delhi DEVI Bus Inauguration: दिल्ली की जनता को रेखा गुप्ता सरकार ने 200 ई-बसों की सौगात दी है. गुरुवार (5 जून) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 200 DEVI यानी दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर बसों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली भर में रवाना किया. पीएम मोदी के साथ सीएम रेखा गुप्ता और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे. 

DEVI बसों का लोकार्पण कार्यक्रम दिल्ली स्थित महावीर वनस्थली पार्क में आयोजित किया गया, जहां से पीएम मोदी ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई.

'वायु गुणवत्ता में आएगा सुधार'- रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि यह पहल दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ राजधानी में हरित और सतत परिवहन प्रणाली को सशक्त करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उनकी सरकार दिल्ली को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. 

सीएम रेखा गुप्ता ने DEVI बस में किया सफर
उद्घाटन के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ देवी ई-बस में सफर किया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

क्या है DEVI बस योजना?
दिल्ली में 'देवी' बस योजना के तहत चलाई जा रहीं ये इलेक्ट्रिक बसें 27 रूटों पर सेवा देंगी. इस योजना के तहत परिवहन विभाग का लक्ष्य है कि दिल्ली के अंतिम मील तक लोगों को पूर्ण कनेक्टिविटी मिल सके और ट्रांसपोर्ट सर्विस में सुधार लाया जा सके.

तीन रंगों में होंगी ये इलेक्ट्रिक बसें
बता दें, अभी तक दिल्ली में 12 मीटर लंबी बसें चलती हैं, लेकिन ये इलेक्ट्रिक बसें 9 मीटर लंबी हैं, जो आराम, सुविधा और पर्यावरणीय स्थिरता को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं. इन बसों के रूट से जुड़ी जानकारी One Delhi मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. दिल्ली सरकार की 'देवी' योजना के तहत कुल 2,080 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जानी हैं, जो तीन रंगों में होंगी- नारंगी, पीली और हरी. 

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली वाले भीषण गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, आने वाले दिनों में 7 डिग्री तक बढ़ेगा तापामान

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'
पंजाब: अमित शाह के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, याद दिलाए 'तीन काले कानून'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget