एक्सप्लोरर

Delhi Dengue: दिल्ली में डेंगू के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 3300 के पार पहुंची मरीजों की संख्या

Delhi Dengue Update: दिल्ली में नवंबर के पहले साढ़े तीन सप्ताह में डेंगू के 1,100 से अधिक मामले दर्ज किए गए, वहीं पिछले महीने अक्टूबर में कुल 1,238 मामले दर्ज किए गए थे.

Delhi Dengue Case: दिल्ली में नवंबर के पहले साढ़े तीन सप्ताह में डेंगू के 1,100 से अधिक मामले दर्ज किए गए. जिस वजह से इस साल वेक्टर जनित बीमारी से पीड़ितों की संख्या इस साल अब तक 3,300 से अधिक हो गई. बीते अक्टूबर में कुल 1,238 मामले दर्ज किए गए थे और 18 नवंबर तक डेंगू संक्रमण की संख्या 3,044 थी. तब से 25 नवंबर तक 279 और नए मामले दर्ज किए गए. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल शहर में मलेरिया के 230 और चिकनगुनिया के 44 मामले दर्ज किए गए हैं. रिपोर्ट किए गए कुल 3,323 मामलों में से 693 मामले सितंबर में दर्ज किए गए थे.

जानिए पिछले साल की रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में साल 2017 में 1 जनवरी से 25 नवंबर तक 4,645 मामले दर्ज किए गए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक इस बीमारी से किसी की मौत की सूचना नहीं है, जबकि 2021 में डेंगू से 23 लोगों की जान गई थी. दिल्ली में 2015 में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया. इस साल अक्टूबर में डेंगू मरीटजों की कुल संख्या 10,600 को पार कर गई थी. 1996 के बाद से यह दिल्ली का सबसे खराब डेंगू प्रकोप था. एमसीडी की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शहर में जनवरी में डेंगू के 23, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए.

वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू और मलेरिया के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच पाए जाते हैं, कभी-कभी दिसंबर के मध्य तक फैल जाते हैं. एमसीडी के स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार इस बीमारी के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, दाने, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द शामिल है, जो काफी हद तक कोविड-19 से मिलते-जुलते हैं. इसमें मरीज को बुखार या ठंड लगना, मांसपेशियों या शरीर में दर्द जैसी समस्याएं होती है. 

क्यों जारी हुआ नोटिस?

पिछले साल दिल्ली में डेंगू के  9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2015 के बाद सबसे अधिक थे. इसके साथ ही इस साल 23 मौतें हुई थी जो साल 2016 के बाद से सबसे अधिक थीं. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 2018 में 1 जनवरी से 25 नवंबर तक डेंगू के कुल 2,657 मामले सामने आए थे. साल 2019, 2020 और 2021 में यही आंकड़ा 1786, 950 और 8,276 था. वहीं साल 2016 और 2017 में डेंगू के कारण दस मौतें हुई थी. इस बीमारी से साल 2018 में चार और 2019 में दो मौतें हुई थी.

अधिकारियों ने नोटिस किया जारी

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 2016 में 4,431, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,072 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे. एमसीडी की रिपोर्ट में कहा गया कि इस साल 18 नवंबर तक 1 लाख 67 हजार 319 घरों में मच्छरों के लार्वा का प्रजनन पाया गया. अधिकारियों ने मच्छर जनित स्थितियों के लिए 1 लाख 17 हजार 868 कानूनी नोटिस जारी किए और अब तक 45,606 अभियोग चलाए गए हैं. 

Bomb Threat: दिल्ली के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget