एक्सप्लोरर

Delhi Dengue Case: दिल्ली में डेंगू का कहर, 2100 के पार पहुंचा आंकड़ा, दो और लोगों की गई जान

Delhi Dengue Case Update: दिल्ली में इस साल डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 2,115 हो गई है. वहीं दो और लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में सितंबर महीने में इस साल डेंगू से पहली मौत हुई थी.

Delhi Dengue News: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के तमाम हिस्सों में बारिश का दौर खत्म हो चुका है, लेकिन इस मौसम में होने वाली बीमारी डेंगू ने अब तक पीछा नहीं छोड़ा है. आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस साल डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 2,115 हो गई है. जबकि दो और व्यक्तियों की मौत हो गई है. दिल्ली में सितंबर महीने में इस साल डेंगू से पहली मौत हुई थी.

वहीं एक निकाय अधिकारी ने बताया कि दो व्यक्तियों की मौत सफदरजंग अस्पताल और पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग में महाराजा अग्रसेन अस्पताल में हुई है. हालांकि, अधिकारी ने यह नहीं बताया कि मौतें कब हुईं. राजधानी में एमसीडी की साप्ताहिक रिपोर्ट में इन मौतों की जानकारी दी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक राजधानी में डेंगू से कुल तीन मौतें हुई हैं.

पिछले साल हुई थी 19 मौत
वहीं पिछले साल दिल्ली में डेंगू से 19 मौतें हुई थीं. दिल्ली में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सात दिनों की अवधि में डेंगू के 485 और मामले सामने आए हैं. इस अवधि के दौरान सबसे अधिक मामले नजफगढ़ जोन और उसके बाद दक्षिण दिल्ली जोन में दर्ज किए गए. पिछले महीने दिल्ली में डेंगू के 1052 मामले सामने आए थे, जो इस साल अब तक किसी भी महीने में दर्ज सबसे अधिक केस हैं.

पिछले हफ्ते 29 सितंबर से अक्टूबर तक मलेरिया के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें 81 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस साल मलेरिया के कुल मामलों की संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड को पार कर गई है, जिसमें 5 अक्टूबर तक मलेरिया के 511 मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले साल दिल्ली में मलेरिया के 426 मामले सामने आए थे. इसी तरह चिकनगुनिया के मामलों की संख्या भी बढ़ गई है, जो 5 अक्टूबर तक 69 थी. जबकि 2023 में पूरे साल इसके 65 मामले सामने आये थे.

क्यों और कैसे होता है डेंगू?
डेंगू एक वायरल संक्रमण बीमारी है, जो एडीज एजिप्टी नामक खास मच्छर के काटने से होती है. कभी-कभी टाइगर मच्छर (एडीज एल्बोपिक्स) की वजह से भी डेंगू हो जाता है. डेंगू का मच्छर जब किसी हेल्दी शख्स को काटता है तो उसके खून में वायरस को पहुंचा देता है. इससे लोग संक्रमित हो जाते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि दुनिया की लगभग आधी आबादी अब डेंगू के खतरे में हैं. अनुमान है कि दुनिया में हर साल 100 से 400 मिलियन लोग डेंगू से संक्रमित हो जाते हैं. 

डेंगू के शुरूआती लक्षण
डेंगू से पीड़ित अधिकांश लोगों में लक्षण दिखाई नहीं पड़ते हैं. हालांकि, कई लोगों में लक्षण दिखते हैं, जिनमें सबसे आम लक्षण तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर में दर्द, उल्टी करना, जी मिचलाना, सूजी हुई लिम्फ ग्रंथियां, मतली और चकत्ते आदि हैं. 

ये भी पढ़ें- हरियाणा में कांग्रेस को लगे झटके पर अरविंद केजरीवाल ने दिया संदेश, कहा- 'जिंदगी में कभी भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget