एक्सप्लोरर

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर ‘गो तस्करी’ का आरोप, हरियाणा के नूहं से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार रात को ताउरू में भाजलाका गांव के पास एक वाहन को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को देख कर वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश की. वाहन में दो गायें थीं.

Delhi Cow Smuggling: दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल सहित तीन लोगों को गो तस्करी में शामिल होने के आरोप में हरियाणा के नूहं जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके पास से दो गाय और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है. तीनों को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित कुमार, राजस्थान के सवाई माधोपुर के योगेश कुमार मीणा और नूहं जिले के आमिर के तौर पर की गई है.  पुलिस ने बताया कि मीणा दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है और द्वारका के मोहन गार्डन थाने में पदस्थ है.

सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को ताउरू में भाजलाका गांव के पास एक वाहन को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को देख कर वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश की. वाहन में दो गायें थीं. पुलिस ने कुछ ही देर में तीनों को पकड़ लिया. सदर ताउरू थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा,‘‘ गिरफ्तार आरोपियों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है.’’

राजस्थान सीमा में पहुंचाने की मिली थी सूचना

इससे पहले सदर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया था कि बुधवार को सूचना मिली कि एक दिल्ली नंबर की गाड़ी में दो गोवंश हैं, जिन्हें चीला गांव से वध की नीयत से तस्करी कर राजस्थान सीमा में पहुंचाया जाएगा. चीला मोड़ भाजलाका के समीप दबिश देकर गोवंश सहित तस्करों को दबोचा जा सकता है. सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकेबंदी की और फिर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

 

ये भी पढ़ें- दिल्ली स्टैंडिंग कमेटी पर BJP का कब्जा हुआ तो MCD में दिखाई देगा LG-CM जैसा पॉवर क्लैश!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget