एक्सप्लोरर

IGNOU December TEE 2021: इग्नू ने दिसंबर टीईई परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ाई, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

IGNOU December TEE registration date extended: इग्नू ने दिसंबर टर्म एंड एग्जामिनेशंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ा दी है. जानिए डिटेल्स.

इंद्रा गांधी नेशनल ओपेन यूनिवर्सिटी ने दिंसबर टर्म एंड एग्जामिनेशन, टीईई 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी है. वे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से अब तक इग्नू के दिसंबर टीईई एग्जाम के लिए आवेदन न कर पाएं हों वे अब ऐसा कर सकते हैं. अब दिसंबर टीईई परीक्षा के लिए कल यानी 23 दिसंबर 2021 तक अप्लाई किया जा सकता है. इस बार इग्नू ने तारीखें आगे बढ़ाने का कारण साफ नहीं किया है लेकिन इस बारे में एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में तारीखें आगे बढ़ाने से लेकर लेट फीस के साथ आवेदन करने तक सारी जानकारियां दी हुई हैं. इस बारे में डिटेल्ड इंफॉर्मेशन पाने के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जिसका पता है – ignou.ac.in

बिना लेट फीस के भर सकते हैं कल तक फॉर्म

इग्नू ने नोटिस में साफ कहा है कि कल यानी 23 दिसंबर तक दिसंबर टीईई के लिए फॉर्म बिना लेट फीस के भर सकते हैं. हालांकि जो कैंडिडेट कल तक आवेदन नहीं कर सकते वे लेट फीस के साथ 31 दिसंबर 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं. दिंसबर टीईई के लिए लेट फीस के साथ अप्लाई करने की सुविधा 24 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक मिलेगी. लेट फीस के बारे में जानने के लिए यहां दिया नोटिस देखें.

इनकी होगी फीस वापस –

वे कैंडिडेट्स जो पहले ही इस परीक्षा के लिए लेट फीस के साथ आवेदन कर चुके हैं उन्हें उनकी लेट फीस वापस की जाएगी. दरअसल अब इसके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ गई है इसलिए जो कैंडिडेट पहले ही लेट फीस जमा कर चुके हैं उसे लौटाया जाएगा.

गौरतलब है कि इसके पहले भी दो बार दिसंबर टीईई के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ चुकी है. पहले ये तारीख 15 दिसंबर थी जो बाद में 19 दिसंबर हुई और अब 23 दिसंबर कर दी गई है. जल्दी आवेदन कर दें क्योंकि अब अंतिम तारीख आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें:

UP & Bihar Sarkari Naukri 2021: उत्तर प्रदेश और बिहार के कई सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां, जानिए विस्तार से 

Uttar Pradesh NHM Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन के 2900 से ऊपर पदों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से होगा चयन, यहां जानें परीक्षा प्रारूप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली SIR में 30% वोटरों के नाम पर संकट! 17 अगस्त तक करना होगा ये जरूरी काम
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget