एक्सप्लोरर

Delhi Coronavirus Cases Today: दिल्ली में फिर डरा रहा कोरोना! 24 घंटे में आए 615 केस, तीन की हुई मौत

Delhi News: दिल्ली में कोरोना के मामलों में फिर से उछाल देखने को मिल रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान 615 मरीज संक्रमित मिले हैं जबकि तीन मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है.

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के नए 615 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में 3 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण दर 3.79 फ़ीसदी तक पहुंच गई है 24 घंटे में 15829 कोरोना टेस्ट किए गए, जिसमें से 615 पॉजिटिव मामले सामने आए.

प्रतिदिन बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
राजधानी दिल्ली में कोरोना अभी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है. रोजाना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. हालांकि पिछले महीने हालात और गंभीर होते हुए नजर आए थे जब पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी के साथ मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. 1000 के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया था लेकिन महीने के अंत तक मामलों में गिरावट आई और अब जुलाई के महीने में भी 500 से 600 रोजाना संक्रमितों की संख्या सामने आ रही है.

Delhi LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस स‍िलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी, अब दिल्ली में 14.2 किलो वाले स‍िलेंडर के लिए देने होंगे इतने रुपये

नियमों का करें पालन
जिसको लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए जो जरूरी नियम है उनका पालन करें घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग जरूर करें. कहीं ना कहीं लोग मास्क लगाने को लेकर मौजूदा दिनों में लापरवाह होते हुए दिखने लगे हैं, बिना मास्क के लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर नजर आते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट उन लोगों को आगाह कर रहे हैं. इसके साथ ही मौजूदा समय में 1732 लोग घर पर रहकर ठीक हो रहे हैं, केवल 160 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली सरकार का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए सभी व्यवस्थाएं हैं, राहत की बात यह है कि सामने आ रहे मरीजों को अभी अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है. दिल्ली सरकार के पास अभी 9494 बेड हैं, जिसमें से 172 बेड ऑक्यूपाइड है, और 9322 बेड अस्पतालों में खाली हैं.

अस्पताल में 172 मरीज हैं भर्ती
दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक इस समय अस्पताल में कुल 172 मरीज भर्ती हैं. जिसमें से 160 कोरोना संक्रमित मरीज हैं. वहीं 12 मरीज जो कोरोना सस्पेक्टेड है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा 57 मरीजों की आईसीयू में है और 58 मरीज वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर है. 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं अस्पताल में भर्ती कुल मरीजों में 118 मरीज दिल्ली के हैं तो वहीं 42 मरीज दिल्ली के बाहर दूसरे राज्यों से हैं जो दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती हैं.

Delhi Shopping Festival: सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का ऐलान, जानें- क्या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिमाग नक्सल होने पर गर्व', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'दिमाग नक्सल होने पर गर्व', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget