एक्सप्लोरर

Delhi Corona News: दिल्ली में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में आए 3194 नए केस

Delhi Corona News: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 3,194 नए मामले सामने आये हैं. दिल्ली में ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं. यहां जानें पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना मामलाें की ताजा अपडेट.

Delhi Corona News:दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. इसके साथ ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं. हालांकि सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन करें. उन्होंने कहा कि लोगों काे इससे घबराने की जरूरत नहीं है. 

दिल्ली में कोरोना के नए केस

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,194 नए मामले सामने आये हैं. यहां कोरोना की पॉजिटिविटी दर 4.59 फीसदी है. वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1,156 लोग ठीक भी हुए हैं. दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 8,397 हैं. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 14,20,615 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. वहीं कल दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले 2716 सामने आये थे. बता दें कि कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के अलावा कई तरह की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं. 

एक महीने में तेजी से बढ़ें है कोरोना केस

आपको बता दें कि  दिल्ली में नए साल के पहले दिन एक जनवरी को कोरोना के 2 हजार 716 नए मामले पाए गए. वहीं इससे एक महीने पहले 2 दिसंबर को कोरोना के संक्रमण के 41 मामले ही पाए गए थे. यानि की पिछले एक महीने में दिल्ली में मिले कोरोना के मामलों में 66 गुना का उछाल आया है. बीते साल की अंतिम तारीख 31 दिसंबर को 1796 केस मिले थे. दिल्ली में 2 दिसंबर को कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 0.06 फीसदी था. वहीं 1 जनवरी को दिल्ली में केस पॉजिटिविटी रेट 3.44 फीसदी थी.  शुक्रवार को यह 2.44 फीसदी और गुरुवार को 1.73 फीसदी था.  

जानें किशोरों के लिए वैक्सीनेशन की क्या है तैयारी

बता दें कि दिल्ली में 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए तीन जनवरी से 159 केंद्र शुरू किए जा रहे हैं. वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी बच्चों के माता-पिता को उनके स्कूल के शिक्षकों द्वारा दी जाएगी. ये जानकारी दिल्ली सरकार द्वारा 15 से 18 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए जारी गाइडलाइन में दी गई है. गाइडलाइन के अनुसार हर कक्षा के क्लास टीचर को ये दायित्व दिया गया है कि वे अपने कक्षा के बच्चों के माता पिता को नजदीक वैक्सीनेशन केंद्र के बारे में जानकारी दें. 

इसे भी पढ़ें :

Arvind Kejriwal on Corona: ओमिक्रोन पर बोले सीएम केजरीवाल- नए मामलों में हल्के लक्षण, डरने की जरूरत नहीं

कोरोना फिर हो रहा बेकाबू: रेड अलर्ट की तरफ बढ़ी दिल्ली, हरियाणा के पांच जिलों में महामारी अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
दिल्ली: सरकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक सेंध! फायरमैन निकला नकल गैंग का मास्टरमाइंड
Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget