एक्सप्लोरर

MCD उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने फूंका बिगुल, जीत के लिए बनाया ये खास प्लान

Delhi MCD By Elections: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाना ब्लॉक अध्यक्षों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा.

Delhi MCD By Elections: दिल्ली में एमसीडी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली की सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में संगठन को मजबूत करने के लिए मासिक बैठकों का आयोजन किया गया. 

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी के बाद कार्यकर्ताओं में भविष्य के प्रति उम्मीद जगी है और वे नए जोश के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इन ब्लॉक बैठकों में कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. दिल्ली के सभी 14 जिलों में 250 निगम वार्डों के अनुसार गठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों और नई दिल्ली विधानसभा व दिल्ली कैंट में 8 ब्लॉकों सहित कुल 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कीं. 

इन बैठकों में जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, पूर्व विधायक, निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद, अग्रिम संगठन जैसे युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई सहित सभी सेल व विभागों के चेयरमैन और पदाधिकारी शामिल हुए.

'एकजुट होकर करना होगा काम'
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम बनाना ब्लॉक अध्यक्षों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिसके लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा. उन्होंने कहा, "वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हमें तसल्ली दे सकती है, लेकिन हमें जीतने की रणनीति पर काम करना होगा." 

कॉ-आर्डिनेशन कमेटी का गठन
यादव ने आगे बताया, "आगामी निगम उपचुनावों के लिए 12 वार्डों में दिल्ली कांग्रेस ने कॉ-आर्डिनेशन कमेटी का गठन कर दिया है, ताकि निगम चुनावों की तैयारी अभी से शुरू की जा सके. इसके साथ ही इन 12 वार्डों के लिए वार्ड प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिनके पास निगम और संगठन में कौशल के साथ-साथ राजनीतिक अनुभव भी है."

'समन्वय स्थापित करें ब्लॉक अध्यक्ष'
उन्होंने सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से अपील की कि वे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करके काम करें. देवेंद्र यादव ने कहा कि हमारी एकता ही हमारी शक्ति बनेगी. जिन वार्डों में चुनाव होने हैं, वहां नियुक्त प्रभारियों का जिला व ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी सहयोग करें, ताकि वार्ड चुनावों में कांग्रेस सुचारू रूप से काम कर सके.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget